विवाहिता के घर में घुस कर छेड़खानी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गावां थाना क्षेत्र के सेरूआ का मामला, प्राथमिकी दर्ज गावां : गावां थाना क्षेत्र के सेरूआ में एक विवाहिता से छेड़खानी का मामला सामने आया है. पीड़िता द्वारा थाना में दिए आवेदन के अनुसार वह रात में आंगन में सोयी थी. रात लगभग बारह बजे गांव के सिकंदर सिंह और महेश सिंह उसके घर में […]
विज्ञापन
गावां थाना क्षेत्र के सेरूआ का मामला, प्राथमिकी दर्ज
गावां : गावां थाना क्षेत्र के सेरूआ में एक विवाहिता से छेड़खानी का मामला सामने आया है. पीड़िता द्वारा थाना में दिए आवेदन के अनुसार वह रात में आंगन में सोयी थी. रात लगभग बारह बजे गांव के सिकंदर सिंह और महेश सिंह उसके घर में घुस गये और छेड़खानी करने लगे.
चिल्लाने पर उसके मुंह को गमछा से दबा दिया. महिला का यह भी आरोप कि आरोपितों ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली-गलौज की. हल्ला मचाने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. हल्ला सुनकर घर के अन्य सदस्य जाग गये. बाद मे पड़ोस के लोग भी जमा होने लगे. लोगों को अपनी ओर आते देख दोनों युवक भागने लगे. ग्रामीणों ने खदेड़ कर सिकंदर सिंह को पकड़ लिया. वहीं महेश भागने में सफल रहा.
ग्रामीणों ने मामले की सूचना गावां थाना को दी. थाना प्रभारी के निर्देश पर सअनि संदीप कुजूर सेरूआ पहुंचे व युवक को हिरासत में ले लिया. विवाहिता के आवेदन पर गावां थाना में कांड संख्या 55/15 भादवि की धारा 376, 511 व 3/4 हरिजन आदिवासी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी हनुमान शरण सिन्हा ने कहा कि मामले के एक अन्य आरोपित की भी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










