दीवार गिरने से महिला टीटीई की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डीआरएम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, जांच का आदेश आद्रा : रेलवे लेवल क्रॉसिंग की दीवार का एक हिस्सा महिला ट्रेन टिकट निरीक्षक (टीटीसी) पीवीवी लक्ष्मी (47) पर गिरने से उसकी मौत हो गयी. वह आद्रा रेल शहर के उत्तर इलाके में स्थित रेल कॉलोनी में रहती थी. मंगलवार की सुबह छह बजे लक्ष्मी पुरुलिया […]
विज्ञापन
डीआरएम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, जांच का आदेश
आद्रा : रेलवे लेवल क्रॉसिंग की दीवार का एक हिस्सा महिला ट्रेन टिकट निरीक्षक (टीटीसी) पीवीवी लक्ष्मी (47) पर गिरने से उसकी मौत हो गयी. वह आद्रा रेल शहर के उत्तर इलाके में स्थित रेल कॉलोनी में रहती थी.
मंगलवार की सुबह छह बजे लक्ष्मी पुरुलिया हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में टिकट जांच के लिए जा रही थी. आद्रा रेल स्टेशन के बांकुड़ा इंड के समक्ष रेलवे लेवल क्रॉसिंग से वह गुजर रही थी. सामने की रेल लाइन पर मालगाड़ी जाने के कारण वह इंतजार कर रही थी. अचानक लेवल क्रॉसिंग की बांयी दीवार का एक हिस्सा उस पर गिर गया. लक्ष्मी दब कर घायल हो गयी.
उसे तुरंत आद्रा मंडल रेल अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद रेल प्रशासन ने लेवल क्रॉसिंग को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया. दपू रेल मजदूर संघ के आद्रा मंडल सचिव निखिल चटर्जी ने बताया कि रेलवे की दीवारों की सुरक्षा की हमेशा अनदेखी होती है. निर्माण कार्यो में भी गड़बड़ी की जाती है. घटिया सामग्री के उपयोग से कमजोरी बनी रहती है. जिसके कारण इस तरह की घटना होती है.
उन्होंने लक्ष्मी के परिवार को मुआवजा देने एवं उसके आश्रित को जल्द से जल्द नौकरी प्रदान करने की मांग की. उन्होंने कहा कि इस घटना की उच्चधिकारियों से जांच कराने की मांग की है.
वरिष्ठ वाणिज्यिक अधिकारी मनोरंजन आचार्य ने इसे एक दु:खद घटना बताया एवं लक्ष्मी के परिवार को पूरी सहायता की आश्वासन दिया. आद्रा रेल मंडल प्रबंधक अंसूल गुप्ता सह मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जांच की. श्री गुप्ता ने कहा कि रेल कर्मचारी की मौत काफी दु:खद है. इस घटना में यदि कोई दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. मंगलवार को शव को अंत्यपरीक्षण के लिये पुरुलिया सदर अस्पताल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










