जिला महासचिव पर हमला

Updated:
विज्ञापन

विष्णुपुर में तृणमूल की गुटबाजी सतह पर पार्टी पदाधिकारी बनने के बाद से था तनाव बांकुड़ा : विष्णुपुर थाना अंतर्गत रसिकगंज इलाके में तृणमूल के दो गुटों के बीच रविवार को हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गये. इनमें जिला तृकां के महासचिव अभिजीत सिंह एवं उसके भाई कौशिक सिंह है. गंभीर अवस्था में […]

विज्ञापन
विष्णुपुर में तृणमूल की गुटबाजी सतह पर
पार्टी पदाधिकारी बनने के बाद से था तनाव
बांकुड़ा : विष्णुपुर थाना अंतर्गत रसिकगंज इलाके में तृणमूल के दो गुटों के बीच रविवार को हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गये. इनमें जिला तृकां के महासचिव अभिजीत सिंह एवं उसके भाई कौशिक सिंह है. गंभीर अवस्था में अभिजीत को बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज में तथा कौशिक को विष्णुपुर जिला अस्पताल में भरती कराया गया है. श्री सिंह ने बताया कि सुबह रसिकगंज इलाके में वे अपनी बेटी के लिये दवा लेने जा रहे थे. तभी 10-12 की संख्या में अपराधियों ने उन्हें घेर लिया.
चार-पांच ने उनकी पिटाई शुरू कर दी. बचाव के लिये आये भाई कौशिक की भी पिटाई की गयी. उन्हें कुछ दिनों पहले जिला महासचिव बनाया गया और उन्होंने कामकाज शुरू किया था. कुछ लोगों द्वारा अपने अनैतिक कार्यकलापों में बाधा आते देख उन पर हमला किया गया. उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज करायी है.
तृकां के जिला नेता अरुप चक्रवर्ती का कहना है कि जिला महासचिव श्री सिंह पर हमला की घटना घटी है एवं थाना में शिकायत दर्ज हुयी है. विष्णुपुर थाना पुलिस के अनुसार रसिक गंज इलाके में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी है. कुछ लोग घायल भी हुए है एवं दोनो पक्षों की ओर से थाना में शिकायत दर्ज हुयी है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola