ट्रक के धक्के से गाय की मौत, मांगा मुआवजा

Updated:
विज्ञापन

सीतारामपुर : नियामतपुर कपिलेश्वर जोड़ा मंदिर के समीप एक ट्रक के धक्के से गाय की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने ट्रक सहित चालक को पकड़कर नियामतपुर फांड़ी पुलिस को सौंप दिया. चालक ने कहा कि बेनाग्राम मोड़ के समीप ट्रॉफिक पुलिस की चेकिंग चल रही थी. पुलिस द्वारा खदेड़े जाने पर भागने के क्रम […]

विज्ञापन
सीतारामपुर : नियामतपुर कपिलेश्वर जोड़ा मंदिर के समीप एक ट्रक के धक्के से गाय की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने ट्रक सहित चालक को पकड़कर नियामतपुर फांड़ी पुलिस को सौंप दिया.
चालक ने कहा कि बेनाग्राम मोड़ के समीप ट्रॉफिक पुलिस की चेकिंग चल रही थी. पुलिस द्वारा खदेड़े जाने पर भागने के क्रम में गाय सामने आ गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग रखी है.
शनिवार की सुबह बेनाग्राम मोड़ के समीप कुल्टी ट्रॉफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी. नियामतपुर बाजार की ओर जानेवाला ट्रक चेकिंग करते देख तेजी से निकाला. जिसके पीछे से तैनात ट्राफिक पुलिस द्वारा खदेड़ा गया. ट्रक ने कपिलेश्वर मंदिर के समीप मवेशी को धक्का मार दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola