सीके दे बने इसीएल के प्रभारी सीएमडी

Updated:
विज्ञापन

सांकतोड़िया : कोल इंडिया के वित्त निदेशक चंदन कुमार दे को तीन माह के लिये इसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. मौजूदा अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेशक राकेश सिन्हा 31 मई को सेवानिवृत हो रहे हैं. जानकारी के अनुसार सीएमडी के पद के लिये पीएसइबी ने कंपनी के तकनीकी […]

विज्ञापन
सांकतोड़िया : कोल इंडिया के वित्त निदेशक चंदन कुमार दे को तीन माह के लिये इसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. मौजूदा अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेशक राकेश सिन्हा 31 मई को सेवानिवृत हो रहे हैं.
जानकारी के अनुसार सीएमडी के पद के लिये पीएसइबी ने कंपनी के तकनीकी निदेशक (संचालन) सुब्रत चक्रवर्ती के नाम की अनुशंसा कर रखी है. तकनीकी कारणों से उन्हें यह दायित्व नहीं मिला है. दे इसीएल में वित्त निदेशक रह चुके हैं.
कोल इंडिया में वित्त निदेशक के लिये उनका चयन होने के बाद से वित्त निदेशक का पद खाली पड़ा हुआ है. कोल इंडिया से उक्त आदेश इसीएल मुख्यालय सांकतोड़िया आ गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola