कोलकाता निवासी आरोपी आसनसोल में गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : नौ लाख रुपये लेकर वापस नहीं देने तथा धोखाधड़ी करने के मामले में राजस्थान की डिढवाना थाना पुलिस ने कोलकाता निवासी व आरोपी अजीत कुमार को आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत अपकार गार्डेन से गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी उसके मोबाइल फोन की ट्रेकिंग के आधार पर की गयी. पुलिस ने डिढवाना थाना कांड संख्या […]

विज्ञापन
आसनसोल : नौ लाख रुपये लेकर वापस नहीं देने तथा धोखाधड़ी करने के मामले में राजस्थान की डिढवाना थाना पुलिस ने कोलकाता निवासी व आरोपी अजीत कुमार को आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत अपकार गार्डेन से गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी उसके मोबाइल फोन की ट्रेकिंग के आधार पर की गयी.
पुलिस ने डिढवाना थाना कांड संख्या 299/2014 की भादवि की धारा 420 /406 के तहत आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश कर उसे पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेने की अरजी दी. एसीजेएम कोर्ट ने पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली. आरोपी को आगामी दो जून को राजस्थान के कोर्ट में पेश करना है.
पुलिस के अनुसार अजीत ने 10 फरवरी, 2012 को एक सौ रुपये के स्टांप पेपर के सहारे राजस्थान डिढवाना निवासी अरविंद भारुका से नौ लाख रुपया कर्ज लिया. बार बार मांगने के बाद भी अजीत ने रुपया नहीं दिया तथा धोखाधड़ी करता रहा. अरविंद ने कोर्ट में उसके खिलाफ नौ लाख रुपया धोखाधड़ी करने तथा उनके साथ विश्वासघात आदि का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दायर किया. राजस्थान पुलिस गिरफ्तारी वारंट लेकर अजीत की तलाश कर रही थी.
आरोपी इधर उधर भागा फिर रहा था. राजस्थान पुलिस ने उसे आसनसोल अपकार गार्डेन एक्सीस बैंक के निकट से उसे आसनसोल पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola