माध्यमिक परीक्षा में छात्रों का रहा श्रेष्ठ प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय का रहा सौ फीसदी रिजल्ट, कई स्कूलों में सौ फीसदी छात्रों को मिली सफलता आसनसोल : सीबीएसई के कक्षा 10 का परीक्षाफल गुरुवार की दोपहर घोषित किया गया. जिससे परीक्षाफल जानने के लिये शहर के साइबर कैफे में छात्रों की काफी भीड़ रही. छात्रों ने मोबाइल के जरिये रिजल्ट जानने का प्रयास किया. […]

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय का रहा सौ फीसदी रिजल्ट, कई स्कूलों में सौ फीसदी छात्रों को मिली सफलता
आसनसोल : सीबीएसई के कक्षा 10 का परीक्षाफल गुरुवार की दोपहर घोषित किया गया. जिससे परीक्षाफल जानने के लिये शहर के साइबर कैफे में छात्रों की काफी भीड़ रही. छात्रों ने मोबाइल के जरिये रिजल्ट जानने का प्रयास किया. बेवसाइट का सरवर डाउन होने के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
केवि आसनसोल
केंद्रीय विद्यालय आसनसोल का इस वर्ष सौ फिसदी परीक्षाफल होने से स्कूल के छात्रों व शिक्षकों में खुशी का माहौल है. केवी के इस वर्ष कुल 108 छात्रों ने परीक्षा दी थी. जिसमें सभी उत्तीर्ण हुए. स्कूल के सात छात्रों ने सीजीपीए 10 प्राप्त किया. जबकि सीजीपीए 9 से अधिक अंकों के साथ 20 व सीजीपीए 8 से अधिक 60 छात्रों ने अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया.
जिसमें जमशेर खान स्कूल टॉपर तथा आइसी मजुमदार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. स्कूल की प्रधानाध्यापिका संगीता राय तथा परीक्षा प्रभारी पीसी मिश्र ने छात्रों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
इंडिया इंटरनेशन स्कूल
इंडिया इंटरनेशन स्कूल से कुल 68 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. जिसमें सभी ने सफलता प्राप्त की. एक छात्र ने सीजीपीए 10 ग्रेड प्राप्त किया. सीजीपीए 9 से अधिक 11 छात्रों ने प्राप्त किया.
स्कूल के छात्र मोहित कुमार सिंह सीजीपीए 10 प्राप्त कर स्कूल टॉपर बने. सीजीपीए 9 में निकिता तान्या ने स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया. स्कूल के निदेशक एके शर्मा व प्रचार्या जयंता भट्टाचार्य ने छात्रों की सफलता पर छात्रों को शुभकामना देते हुए शिक्षकों को बधाई दी.
डीएवी पब्लिक स्कूल
डीएवी पब्लिक स्कूल आसनसोल के कुल 242 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. जिसमें 213 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. जबकि स्कूल से 98.77 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. 16 विद्यार्थियों ने सीजीपीए 10 प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है. जबकि सीजीपीए 9 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 72 व सीजीपीए 8 से अधिक 54 परीक्षार्थियों ने प्राप्त किया. स्कूल के प्रचार्य एनके मोहंता ने विद्यार्थियों का सफलता का श्रेय शिक्षकों की क ड़ी मेहनत को देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की.
बर्नपुर : बर्नपुर रिवर साइड स्कूल के 26 विद्यार्थियों ने सीबीएसई की कक्षा 10 के परीक्षाफल में सीजीपीए 10 प्राप्त कर जिले में नाम रोशन किया. इस वर्ष बीआरएस के कुल 177 विद्यार्थियों ने कक्षा 10 की परीक्षा दी थी. जिसमें 163 ने सफलता प्राप्त की. वहीं स्कूल में सीजीपीए 10 प्राप्त करने वाली साक्षी सिन्हा प्रथम, अरिजित मित्र द्वितीय,अंकन सरकार तृतीय तथा एंड्रीला चक्रवर्ती ने चौथा स्थान प्राप्त किया. छात्रों की सफलता से स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं में जश्न का माहौल है.
स्कूल ऑफ कम्पटीशन
स्कूल ऑफ कम्पीटीशन का परीक्षाफल इस वर्ष सौ फिसदी होने से छात्रों व शिक्षकों में खुशी का माहौल है. इस वर्ष स्कूल के कुल 22 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. जिसमें सभी सफल हुए.
मोहम्मद सलमान 92.90 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि 88 प्रतिशत अंक लाकर ज्योति हेला द्वितीय तथा दरक्षा रियाज 77.90 अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया. स्कूल के प्रचार्य केके तिवारी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की.
डॉक्टर बनना चाहती है दरक्षा
स्कूल ऑफ कंपीटीशन में कक्षा 10 वीं स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली दरक्षा रियाज पढ़ाई कर एक सफल डॉक्टर बनना चाहती है. अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों व शिक्षकों को देते हुए वह साइंस लेकर आगे पढ़ना चाहती है.
प्रियदर्शनी पब्लिक स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी
कुल्टी के प्रियदर्शनी पब्लिक स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी रहा. संयुक्त सचिव राकेश तिवारी तथा प्रधानाध्यापिका रंजना चौधरी ने बताया कि यह स्कूल का गौरव है कि लगातार सौ प्रतिशत रिजल्ट स्कूल में हुआ है.
79 परीक्षार्थियों ने प्रथम स्थान पाया है. जबकि 10 परीक्षार्थी सीजीपीए के साथ उतीर्ण हुए हैं. इनमें अर्पण कुमार, रौनक दास, नेहा कुमारी,अर्पण धाहा, ऋषिकांत प्रसाद, यश शर्मा आदि शामिल है.
साक्षी व अरिजीत ने श्रेय दिया अभिभावकों को
बीआरएस मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली साक्षी सिन्हा अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों तथा शिक्षकों को देते हुए बताया कि वह पढ़ाई कर कंप्यूटर इंजिनियर बनना चाहती है. जबकि विषयों में उसे मैथ्स काफी पसंद है. साक्षी के पिता सुशील सिन्हा बीआरएस के प्रचार्य है.
जबकि मां सोमा सिन्हा गृहणी है. वहीं स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले अरिजीत मित्र साइंस से पढ़ाई कर न्यूरो सजर्न बनना चाहते है. उसने भी अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों तथा शिक्षकों को दिया. है. उसके पिता असीम मित्र बीआरएस में ही ऑफिस स्टाफ है. जबकि मां गौरी मित्र सफल गृहणी है.
ग्रीन प्वाइंट एकेडमी में सात को 10 सीजीपीए
ग्रीन प्वाइंट एकाडमी कुल्टी कुलतोड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अजिर्त की है. परीक्षार्थियों की कुल संख्या 43 थी. सात विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए, 11 विद्यार्थियों ने नौ से 10 सीजीपीए और नौ विद्यार्थियों ने आठ से नौ सीजीपीए, 13 छात्रों को सात से आठ सीजीपीए प्राप्त हुआ है. 10 सीजीपीए पानेवाले छात्रों में आशुतोष जिंदल, मयूलिका मंडल, नितेश कुमार मिश्र, पियूष गाड़िया, सचिन पाल, शुक्ला मंडल और सौगाता बनर्जी शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola