नरेंद्र मोदी सरकार को औसत मार्क्स बराकर में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बराकर : केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर आम नागरिकों व व्यवसायियों की मिश्रित प्रतिक्रिया हैं. बेगुनिया निवासी नवगोपाल भट्टाचार्या ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में भ्रष्टाचार नहीं हुआ. परंतु गरीबों के लिये अच्छा कार्य भी नहीं हुआ है. अनाज के मूल्यों में कमी नहीं आयी है. बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स […]
विज्ञापन
बराकर : केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर आम नागरिकों व व्यवसायियों की मिश्रित प्रतिक्रिया हैं. बेगुनिया निवासी नवगोपाल भट्टाचार्या ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में भ्रष्टाचार नहीं हुआ. परंतु गरीबों के लिये अच्छा कार्य भी नहीं हुआ है. अनाज के मूल्यों में कमी नहीं आयी है.
बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव शिवकुमार अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार की गठन के बाद महंगाई में कमी आयी थी, परंतु भूकंप और बेमौसम कालबैशाखी के कारण अनाज की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है. व्यवसायी बजरंग अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां ठीक है. परंतु आम जनता की सुविधा में कोई बदलाव नहीं आया है. ट्रेन छूटने पर रेल यात्रियों का पैसा वापस नहीं करने का निर्णय जनविरोधी है.
भाजपा नेता डॉ अजय पोद्दार ने केंद्र सरकार की नीतियों को सही बताते हुए कहा कि केंद्र के निर्णयों का लाभ आने वाले दिनों में आम जनता को मिलेगा. बराकर चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष दीपक दुदानी ने कहा कि छोटे छोटे उद्योगपतियों के प्रोत्साहन के लिए कोई योजना नहीं है. केंद्र सरकार की एक वर्ष की उपलब्धि सही है. स्थानीय निवासी श्रीराम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार नौजवानों को शीघ्र नौकरी देंगी. गरीबों के लिये बैंक खाता खुलवाया है. आम जनता के लिये मेडिकल बीमा की सुविधा मिली है.
कुल्टी नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सह फाब्ला नेता मधुरकांत शर्मा ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद महंगाई घटने के बजाय बढ़ गयी है. किसी प्रकार की सुविधा आम जनता को नहीं मिली. सरकार आश्वासन वाली सरकार है. बेरोजगार युवकों को रोजगार का सपना दिखाकर उन्हें छला गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










