सड़क दुर्घटना में दंपती की मौत, पथावरोध
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बांकुड़ा : जिले के गंगाजलघाटी थाना अंतर्गत दुर्लभपुर के निकट वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार दंपती की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिये भेज दिया. घटना के विरोध में स्थानीय निवासियों ने पथावरोध शुरू कर दिया. गंगाजलघाटी थाना पुलिस ने बताया कि […]
विज्ञापन
बांकुड़ा : जिले के गंगाजलघाटी थाना अंतर्गत दुर्लभपुर के निकट वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार दंपती की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिये भेज दिया. घटना के विरोध में स्थानीय निवासियों ने पथावरोध शुरू कर दिया. गंगाजलघाटी थाना पुलिस ने बताया कि दुर्लभपुर से कीर्तन सुनकर मृत्युंजय मंडल(47) अपनी पत्नी कल्पना मंडल(40) को लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे.
इसी क्रम में उनकी मोटरसाइकिल को वाहन ने धक्का मार दिया. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. ये गंगाजलघाटी के घटकग्राम निवासी थे. खबर पाकर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिये बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. इधर, घटना से विक्षुब्ध स्थानीय निवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर पथावरोध कर विरोध जताया. बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर अवरोध हटाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










