प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Published at :23 Feb 2015 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

हरिपुर : जामुड़िया और पांडेश्वर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस ने बनगांव, कृष्णगंज में पार्टी को भारी जीत मिलने पर हरिपुर सपना सिनेमा हॉल के पास से रविवार को विजय जुलूस निकाला. पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने इस दौरान नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया. सुबह दोनों ब्लॉक के तृणमूल समर्थक हरिपुर सपना सिनेमा हॉल के पास जमा हो […]

विज्ञापन
हरिपुर : जामुड़िया और पांडेश्वर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस ने बनगांव, कृष्णगंज में पार्टी को भारी जीत मिलने पर हरिपुर सपना सिनेमा हॉल के पास से रविवार को विजय जुलूस निकाला. पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने इस दौरान नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया.
सुबह दोनों ब्लॉक के तृणमूल समर्थक हरिपुर सपना सिनेमा हॉल के पास जमा हो गये और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाने के बाद जुलूस निकाला. यह हरिपुर बाजार, चिचुड़िया मोड़, खास केंदा होते हुए सीधे न्यू केंदा मोड़ सीआइएसएफ कैंप के पास पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. तृणमूल नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तृणमूल को हर तरह से बदनाम कर रही है. बावजूद इसके जनता ने दो स्थानों पर हुए उपचुनाव में तृणमूल को भारी मतों से विजयी बनाया.
इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि राज्यवासियों को तृणमूल पर पूरा भरोसा है. इसके साथ यह भी तय हो गया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी तृणमूल की जीत पक्की है. मौके पर जामुड़िया ब्लॉक अध्यक्ष तापस चक्रवर्ती, केकेएससी के महासचिव हरेराम सिंह, प्रदीप बनर्जी, सुकुमार भट्टाचार्य, उदीप सिंह, दिनेश चक्रवर्ती, सिद्धार्थ राणा के साथ हजारों की संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता, समर्थक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola