नलहाटी : पिकअप वैन से 30 क्विंटल विस्फोटक बरामद, दो गिरफ्तार
Updated at : 13 Feb 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन

जिले के नलहाटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वैन में भर्ती करीब 30 क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया. इस बाबत वैध कागजात नहीं दिखा पाने पर उसके चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया.
विज्ञापन
बीरभूम.
जिले के नलहाटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वैन में भर्ती करीब 30 क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया. इस बाबत वैध कागजात नहीं दिखा पाने पर उसके चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया.पिकअप वैन में 50 किलो के 60 बस्तों में अमोनियम नाइट्रेट भर कर रखा था. ध्यान रहे कि इससे पहले मंगलवार को रामपुरहाट थाने की पुलिस ने एक ट्रक अमोनियम नाइट्रेट पकड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. आज फिर जिले की पुलिस ने पिकअप वैन में लदा विस्फोटक बरामद किया. उक्त विस्फोटक को किसी दस्तावेज के बिना ही ले जाया जा रहा था. अमोनियम नाइट्रेट के साथ पिकअप वैन को पुलिस ने जब्त कर लिया है. गुरुवार को रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश करने पर दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




