पुलकार वाहन पलटने से एक दर्जन छात्र जख्मी
Updated at : 14 Jan 2020 2:43 AM (IST)
विज्ञापन

वाहन चला रही महिला व चालक को पूछताछ के लिए पुलिस ने लिया हिरासत में दुर्गापुर : दुर्गापुर इस्पात नगर के काशीराम रोड संलग्न रोटरी के समीप सोमवार स्कूली बच्चों को ले जा रहा पुलकार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी. वाहन पलटने से करीब एक दर्जन छात्र जख्मी हो गये. राहगीरों के सहयोग से वाहन […]
विज्ञापन
वाहन चला रही महिला व चालक को पूछताछ के लिए पुलिस ने लिया हिरासत में
दुर्गापुर : दुर्गापुर इस्पात नगर के काशीराम रोड संलग्न रोटरी के समीप सोमवार स्कूली बच्चों को ले जा रहा पुलकार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी. वाहन पलटने से करीब एक दर्जन छात्र जख्मी हो गये. राहगीरों के सहयोग से वाहन में फंसे सभी छात्रों को बाहर निकाला गया एवं इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. हादसे में करीब 12 छात्र घायल हुए हैं.
अस्पताल में सात छात्रों का इलाज किया गया है. बाकी छात्रों को प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया. जख्मी छात्रों में सुदीप राय (कक्षा एक), शतायु मोदक (कक्षा 4), अनुष्का चौधरी (कक्षा 5), राजदीप राय (कक्षा 6), वर्षा राय (कक्षा 6), सप्तमी कर्मकार एवं कुणाल कर्मकार शामिल है.
घायल सभी छात्र हॉस्टल एवेन्यू स्थित जूम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं. घटने को लेकर अभिवावकों का आरोप है कि वाहन चालक अजय रुईदास खुद गाड़ी नही चला कर वाहन में छात्रों को देख रेख करने वाली एक महिला को गाड़ी चलाने को कहा था, जिस कारण घटना हुई है.
अभिभावकों ने आरोप लगाया कि महिला बच्चों से भरी वाहन को चला कर ले जा रही थी, तभी काशीराम रोड स्थित रोटरी में मोड़ने के समय वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी. वाहन पलटने से बच्चों का चीख सुन राह से गुजर रहे कुछ अभिभावक वाहन के समीप पहुंच गये एवं बस में फंसे सभी छात्रों को बाहर निकाला.
सूचना पाकर दुर्गापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं पूछताछ के लिए वाहन चालक एवं उक्त महिला को हिरासत में लिया. हालांकि वाहन चालक अजय रुइदास महिला द्वारा वाहन चलाने की बात को पूरी तरह इनकार किया है. इस संदर्भ में स्कूल के प्राचार्य के शेखर ने बताया कि छात्रों को स्कूल में ले जाने के लिए बाहरी प्राइवेट वाहन है, स्कूल के साथ वाहन का कोई लेना देना नहीं है.
फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है. महिला द्वारा वाहन चलाने की बात साबित होती है, तो चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस संदर्भ में पुलिस ने बताया कि हादसों के कारणों की जांच के लिए चालक एवं महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




