काम की तलाश में दूसरे राज्य जाते समय ट्रेन से गिरा युवक, हुई मौत

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
काम की तलाश में दूसरे राज्य जाते समय ट्रेन से गिरा युवक, हुई मौत

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा मिनी बाजार निवासी 19 वर्षीय रोशन घोष की काम की तलाश में दूसरे राज्य जाते समय ट्रेन से गिरकर मौत हो गई.

विज्ञापन

पानागढ़.

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा मिनी बाजार निवासी 19 वर्षीय रोशन घोष की काम की तलाश में दूसरे राज्य जाते समय ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. शनिवार सुबह से ही स्थानीय लोग और परिजन युवक के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना देते रहे.

रोजगार की तलाश में छोड़ा था घ

परिजनों के अनुसार रोशन घोष रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य जा रहा था. शुक्रवार रात यात्रा के दौरान वह ट्रेन से गिर गया. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कम उम्र में हुई इस मौत ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है.

औद्योगिक क्षेत्र होते हुए भी युवाओं में बेकारी की चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि पानागढ़ इंडस्ट्रियल बेल्ट राज्य के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में गिनी जाती है. यहां बीते वर्षों में कई उद्योग और लॉजिस्टिक इकाइयां स्थापित हुई हैं, लेकिन क्षेत्र के युवाओं को अपेक्षित स्तर पर रोजगार नहीं मिल पा रहा है. उनका आरोप है कि बड़ी संख्या में स्थानीय युवक आज भी काम की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर जाने को मजबूर हैं.

प्रवासी श्रमिक बनने की मजबूरी

इलाके के लोगों ने कहा कि पश्चिम बर्दवान और आसपास के जिलों से हर वर्ष बड़ी संख्या में युवक रोजगार की तलाश में दूसरे सूबों का रुख करते हैं. कई बार असुरक्षित परिस्थितियों में यात्रा और काम करने के दौरान दुर्घटनाएं भी होती हैं. रोशन घोष की मौत ने एक बार फिर स्थानीय रोजगार के मुद्दे को चर्चा के केंद्र में ला दिया है.

सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग

शोकाकुल परिवार और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पानागढ़ इंडस्ट्रियल बेल्ट और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. उनका कहना है कि यदि क्षेत्र में पर्याप्त रोजगार के अवसर मिलें, तो युवाओं को रोजी-रोटी के लिए घर-परिवार छोड़ कर दूर-दराज के राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा. रोशन घोष की असमय मौत ने इलाके में यह सवाल फिर खड़ा कर दिया है कि औद्योगिक विकास का लाभ स्थानीय युवाओं तक किस हद तक पहुंच रहा है. स्थानीय लोगों का मानना है कि रोजगार सृजन और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देकर ऐसी घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola