आसनसोल में स्वास्थ्य जांच शिविर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2019 1:36 AM
आसनसोल : आसनसोल मंडल के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल के नए सभा कक्ष में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. रेलवे कर्मचारियों के बीच किसी भी बीमारी का जल्द पता लगाने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में रेल कर्मचारियों […]
आसनसोल : आसनसोल मंडल के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल के नए सभा कक्ष में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.
रेलवे कर्मचारियों के बीच किसी भी बीमारी का जल्द पता लगाने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में रेल कर्मचारियों के बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड शुगर और रक्तचाप जैसे अलग-अलग मापदंडों को मापा गया. इस शिविर में डॉक्टर की सलाह से कुछ कर्मचारियों का ईसीजी भी किया गया है.
शुरुआती जांच के बाद उपस्थित डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ द्वारा उनकी काउंसलिंग की गई और उन्हें समुचित सलाह दी गयी. डॉ अस्मिता दे/ अपर मंडल चिकित्सा अधिकारी/आसनसोल ने इस शिविर का संचालन किया, जिसमें इस मंडल के 63 रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










