छठ घाट से लौट रहे युवक को मिनी बस ने कुचला, हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2019 1:59 AM
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत बेनाचिटी बाजार के घोष मार्केट के समीप रविवार की सुबह छठ घाट से मोटरसाइकिल से लौट रहे युवक संजय गुप्ता (25) को अनियंत्रित मिनी बस ने कुचल दिया. संजय गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वह सालबागान इलाके के रहने वाले थे. वह कॉस्मेटिक की एक दुकान पर […]
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत बेनाचिटी बाजार के घोष मार्केट के समीप रविवार की सुबह छठ घाट से मोटरसाइकिल से लौट रहे युवक संजय गुप्ता (25) को अनियंत्रित मिनी बस ने कुचल दिया. संजय गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वह सालबागान इलाके के रहने वाले थे. वह कॉस्मेटिक की एक दुकान पर काम करते थे. हादसे के बाद बेनाचिटी के आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू किया, जिससे बेनाचिटी नाचन रोड पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










