मेन लाइन में ट्रेनों का परिचालन सामान्य
Updated at : 26 Aug 2019 2:43 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत काशीटांड और जामताड़ा स्टेशनों के बीच डाउन मेन लाइन पर खाली मालगाड़ी के दस डिब्बे पटरी से उतर गये थे. यह घटना 24 अगस्त की शाम 17:57 बजे हुई. डाउन मेन लाइन पर हुई दुर्घटना के बाद उक्त सेक्शन के अप और डाउन दोनों में ट्रेन संचलन प्रभावित हुईं. […]
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत काशीटांड और जामताड़ा स्टेशनों के बीच डाउन मेन लाइन पर खाली मालगाड़ी के दस डिब्बे पटरी से उतर गये थे. यह घटना 24 अगस्त की शाम 17:57 बजे हुई. डाउन मेन लाइन पर हुई दुर्घटना के बाद उक्त सेक्शन के अप और डाउन दोनों में ट्रेन संचलन प्रभावित हुईं.
उक्त रुट से संचालित होनेवाले निर्धारित आवागमन को परिवर्तित रुट होकर संचालित किया गया. पुनर्बहाली का कार्य युद्धस्तर पर आरंभ किया गया. मंडल रेल प्रबंधक सुमित सरकार घटना के बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में रखने तथा शीघ्रातिशीघ्र सेक्शन में ट्रेन संचलन को फिर से सामान्य रूप से बहाली हेतु स्वयं रात भर वहीं रहे.
संबंधित शाखा अधिकारी एवं आपातकालीन कर्मचारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गये दुर्घटना राहत ट्रेन, क्रेन और अन्य आवश्यक उपस्करों को रेलवे ट्रैक से बेपटरी हुए डिब्बों को हटाने के कार्य में लगा दिया गया. अप मेन लाइन 12.05 बजे क्लियर हुआ और अप मेन लाइन पर पहली पैसेंजर ट्रेन 13.13 बजे फिर से चालू हुई और डाउन मेन लाइन की भी क्लियर होने की संभावना है.
यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, यह सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन संचलन को वैकल्पिक रुटों से चलाए जाने की योजना बनाई गई और तदनुसार, ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन की तत्काल घोषणा की गई. 10 अप मेल/एक्सप्रेस और 14 डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया.
मेन लाइन सेक्शन में यात्रियों की पूरी धन-वापसी (रिफंड) भी सुनिश्चित की गई. रेल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने तेजी से कार्य करते हुए मध्यरात्रि 12.45 तक अपमेन लाइन से मालगाडी के डिब्बो को हटा दिया. डाउन मैन लाईन को भी संध्या 16.45 बजे क्लियर कर दिया गया और पांच बजे से ट्रेनों का परिचालन आरंभ किया गया.
रेल मंडल के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी राहुल रंजन ने कहा कि मालगाडी के मालगाडी के पटरियों से उतर जाने से ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया. परंतु दुर्घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है. दुर्घटना के तुरंत बाद ही रेल मंडल से राहत दुर्घटना ट्रेन एवं क्रेन को घटनास्थल पर रवाना किया गया.
क्रेन की मदद से यांत्रिक विभाग के अधिकारी बेपटरी हुए मालगाडी के डिब्बों को पटरी से हटाया गया. यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए दुर्घटना के दौरान कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया और यात्रियों के टिकट की पूर्ण राशि वापस कर दी गयी.
कई ट्रेनों को प्रधानखांटा से मार्ग परिवतिर्तत किया गया जिनमें 12370 हरीद्वार हावडा कुंभ एक्सप्रेस, 12352 राजेंद्रनगर हावड़ा एक्सप्रेस, 13106 बलिया सियालदह एक्सप्रेस, 13186 जयनगर सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस, 22214 पटना शालिमार दुरंत विभूति एक्सप्रेस, 12334 इलाहाबाद सिटी हावडा विभूति एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर हावड़ा मेल, 13050 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस शामिल हैं.
कई ट्रेनों को मुंगेर, भागलपुर, गुमनी, बर्दवान रूट से परिवर्तित किया गया. जिनमें 13020 काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, 15050 गोरखपुर कोलकाता एक्सप्रेस, 13186 जामनगर सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस शामिल हैँ.
18182 छपरा टाटा एक्सप्रेस ट्रेन को दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत किऊल- गया- धनबाद मार्ग से चलाया गया. आसनसोल प्रधानखांटा परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाले ट्रेनों में 13019 हावड़ा काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, 12331 हावड़ा-जम्मू तवी हिमगिरी एक्सप्रेस शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




