नाबालिग को बरामद कर आरपीएफ ने भेजा चाइल्ड लाइन

आद्रा : पुरुलिया आरपीएफ पोस्ट के कर्मियों ने नाबालिग लड़की को बरामद कर चताइल्ड लाइन को सौंप दिया. पोस्ट प्रभारी संजय हाजरा ने बताया कि खड़गपुर रांची पैसेंजर पुरुलिया स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर पहुंची. एएसआई ओएन मिश्रा, कांस्टेबल एसके साहू तथा लेडी कांस्टेबल दीपिका महतो तलाशी कर रहे थे. उन्होंने ट्रेन में नाबालिग को […]
आद्रा : पुरुलिया आरपीएफ पोस्ट के कर्मियों ने नाबालिग लड़की को बरामद कर चताइल्ड लाइन को सौंप दिया. पोस्ट प्रभारी संजय हाजरा ने बताया कि खड़गपुर रांची पैसेंजर पुरुलिया स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर पहुंची. एएसआई ओएन मिश्रा, कांस्टेबल एसके साहू तथा लेडी कांस्टेबल दीपिका महतो तलाशी कर रहे थे.
उन्होंने ट्रेन में नाबालिग को संदिग्ध हालत में पाया. पूछताछ में उसने अपना नाम कविता राणा कर्मकार बताया. उसकी उम्र 13 वर्ष है तथा वह झाड़ग्राम जिले के दीनपुर थाना अंतर्गत दीघीजोड़ी गांव की निवासी है. मां के साथ विवाद होने के बाद वह घर से निकल कर खड़गपुर पहुंची एवं वहां से ट्रेन से पुरुलिया पहुंच गई. आरपीएफ के तमाम प्रयास के बाद भी उसके परिजनों से संपर्क नहीं हो सका. इसके बाद उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










