ePaper

परिसर में लहराया सौ फुट का राष्ट्रीय ध्वज

Updated at : 15 Jul 2019 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
परिसर में लहराया सौ फुट का राष्ट्रीय ध्वज

आसनसोल : श्रावणी मेला से पहले खासकर तीर्थ यात्रियों के लिए और सामान्यतः आम यात्रियों के लिए शनिवार की देर शाम जसीडीह स्टेशन पर एक कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक पीके मिश्रा आसनसोल की उपस्थिति में सांसद निशिकांत दुबे ने यात्री सुविधाओं का लोकार्पण किया. श्री दुबे ने जसीडीह स्टेशन सर्कुलेटिंग क्षेत्र में कल एक […]

विज्ञापन

आसनसोल : श्रावणी मेला से पहले खासकर तीर्थ यात्रियों के लिए और सामान्यतः आम यात्रियों के लिए शनिवार की देर शाम जसीडीह स्टेशन पर एक कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक पीके मिश्रा आसनसोल की उपस्थिति में सांसद निशिकांत दुबे ने यात्री सुविधाओं का लोकार्पण किया. श्री दुबे ने जसीडीह स्टेशन सर्कुलेटिंग क्षेत्र में कल एक गगन चुंबी राष्ट्रीय झंडे को लहराया.

यह झंडा काफी दूर से ही दिखाई पड़ता है, क्योंकि इसका सौ फीट ऊंचा है. यह लोगों में राष्ट्रीयता एवं देश भक्ति की भावना को बढ़ावा देगा. श्री दुबे ने कई यात्री सुविधाओं का भी उद्घाटन किया. जसीडीह में 60 लाख की लागत से तीर्थ यात्री शेड के रूप में प्रयुक्त प्रीमियम टॉयलेट कंप्लेक्स की सुविधा से युक्त एक विशाल दो मंजिला भवन का निर्माण किया गया है, जो 12000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला हुआ है.
स्टेशन परिसर में नये बुकिंग काउंटर कार्यालय का निर्माण किया गया है, जिसमें मेला अवधि के दौरान बुकिंग काउंटर, अस्पताल,“ मे आई हेल्प यू बूथ”, पूछताछ केंद्र आदि की सुविधाएं संचालित की जाएंगी. मेला के दौरान आधार तल का प्रयोग कर्मचारियों के शयनागार के रूप में होगा और भविष्य में इसे फूड कोर्ट के रूप में परिवर्तित किया जाएगा.
नये सर्कुलेटिंग एरिया में एक वातानुकूलित प्रीमियम बेवरेज लाउंज का भी उद्घाटन किया गया. 60 हजार वर्ग फुट के एक भूखंड पर नया पार्किंग स्थल बनाया गया है, जो कि पहले आंशिक रूप से अतिक्रमित था और डंपिंग क्षेत्र में बदल गया था. मेला अवधि के दौरान इसका उपयोग यात्रियों के लिए एक बड़े आश्रय स्थल के रूप में किया जायेगा.
नये पार्किंग क्षेत्र में प्रीमियम फिटिंग्स से सुसज्जित एक विशाल टॉयलेट काॅप्लेक्स का निर्माण किया गया है. तालाब क्षेत्र, पुराने सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण किया गया है और लॉन, फव्वारा छोटे बाग, अतिरिक्त वर्टिकल गार्डन उपलब्ध कराते हुए सड़क से जोड़ा गया है और मार्ग के किनारे ताड़ के वृक्ष लगाये गये हैं.
समूचे स्टेशन क्षेत्र में एयरपोर्ट की शैली में प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराया गया है और समूचे तालाब क्षेत्र कोसौंदर्यपूर्ण सजावटी प्रकाश व्यवस्था से सजाया गया है. पुराने आरएमएस (रेल मेल सर्विस) की जगह पर एक नये प्रीमियम लाउंज का निर्माण किया गया है और रेलवे कार्यालय को प्रथम तल में स्थानांतरित करने के बाद आरएमएस कार्यालय को नये स्थान पर ले जाया गया है.
सभी मौजूदा लाउंज और प्रतीक्षालयों का नवीकरण किया गया है. एक अतिरिक्त उच्च श्रेणी के वातानुकूलित प्रतीक्षालय काभी उद्घाटन किया गया है. पुराने स्ट्रक्चरों को गिरा कर और कार्यालयों को स्थानांतरित करके पुराने सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार और सौंदर्यीकरण किया गया है.
समूचे स्टेशन के लिए वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गयी है. जल निकासी के लिए एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) की और निम्नतर कार्यों के लिए प्रयोग में लाए जाने हेतु नाली और तालाब के पानी को रिसाइकिल करने की योजना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola