गैरइरादतन हत्या मामले में ट्रक चालक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2019 1:35 AM
आसनसोल : दो मार्च को चितरंजन आसनसोल रोड पर एक ट्रक चालक ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को टक्कर मारकर उसकी गैरइरादतन हत्या करने के मामले में मृतक के चचेरे भाई संजय बाउरी के शिकायत पर कुल्टी थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक इंद्रजीत भगत को गिरफ्तार कर उसे सोमवार को आसनसोल जिला कोर्ट के […]
आसनसोल : दो मार्च को चितरंजन आसनसोल रोड पर एक ट्रक चालक ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को टक्कर मारकर उसकी गैरइरादतन हत्या करने के मामले में मृतक के चचेरे भाई संजय बाउरी के शिकायत पर कुल्टी थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक इंद्रजीत भगत को गिरफ्तार कर उसे सोमवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजीएम के समक्ष पेश किया.
शिकायत के अनुसार बीते दो मार्च को मेलाकोला निवासी भीम बाउरी अपने साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था. तभी चितरंजन आसनसोल रोड पर लापरवाही से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










