ePaper

धारदार हथियार से वृद्धा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 01 Mar 2019 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
धारदार हथियार से वृद्धा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

आद्रा : गुरुवार दोपहर पुरुलिया जिले के पारा थाना अंतर्गत रानीपुर गांव में एक वृद्धा की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गयी. मृतका का नाम दुलाली माझी (71) रानीपुर की रहने वाली थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि इस वृद्धा के पुत्र नागेश वर्मा ने बताया गुरूवार सुबह करीब 11 बजे […]

विज्ञापन

आद्रा : गुरुवार दोपहर पुरुलिया जिले के पारा थाना अंतर्गत रानीपुर गांव में एक वृद्धा की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गयी. मृतका का नाम दुलाली माझी (71) रानीपुर की रहने वाली थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि इस वृद्धा के पुत्र नागेश वर्मा ने बताया गुरूवार सुबह करीब 11 बजे अपने काम के लिए बाहर निकले थे.

दोपहर 3 बजे के लगभग जब घर लौटे तो देखा मां लहूलुहान हालत में घर के आंगन में पड़ी है. मां के अलावा दिन घर में कोई नहीं था और बच्चियां स्कूल पढ़ने गई थी. यह देखते ही नागेश्वर तथा उसकी पत्नी संजोती माझी ने घर के आंगन में मां को लहूलुहान देखकर शोर मचाने लगे.

आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे एवं घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना के बाद रघुनाथपुर के एसडीपीओ दूरबार बनर्जी, सीआई रजत कांति पाल, थाना प्रभारी सहित पुलिस मौके पर पहुंच गयी. प्राथमिक छानबीन कर पुलिस का मानना है कुछ दिन पहले मृतका के पुत्र नागेश्वर के साथ पास के गांव आसन बनी के भारत राज का झगड़ा हुआ था.

इसी कारण शायद भारत राजवाड़ा गुरूवार दोपहर में नागेश्वर को खोजने उसके घर पहुंचा होगा और उसके नहीं मिलने पर उसके मां पर धारदार हथियार से वारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने इस घटना में भरत राजवाड़ा को पूछताछ के लिए अपने हिरासत में लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola