दुर्गापुर-बर्दवान लोकसभा सीट से दिलीप हो सकते हैं उम्मीदवार

Updated at : 27 Feb 2019 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर-बर्दवान लोकसभा सीट से दिलीप हो सकते हैं उम्मीदवार

दुर्गापुर/पानागढ़ : लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है. सभी दलों ने चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है. राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से पार्टी के बेहतर उम्मीदवारों के चयन के लिए बहुत सावधानी बरतने की बात सामने आ रही है. बताया जाता है की राज्य की सत्तारूढ पार्टी इस चुनाव मे कोई भी […]

विज्ञापन

दुर्गापुर/पानागढ़ : लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है. सभी दलों ने चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है. राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से पार्टी के बेहतर उम्मीदवारों के चयन के लिए बहुत सावधानी बरतने की बात सामने आ रही है. बताया जाता है की राज्य की सत्तारूढ पार्टी इस चुनाव मे कोई भी खतरा मोल लेना नहीं चाहती है.

लोकसभा का यह चुनाव पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के काफी अहम माना जा रहा है. ममता बनर्जी इस चुनाव से केंद्रीय राजनीति मे अपनी पकड़ मजबूत करना चाह रही है. ऐसे मे इस चुनाव मे पार्टी काफी संभल कर कदम बढ़ा रही हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार इस चुनाव मे पार्टी असफल उम्मीदवारों को टिकट नहीं देने का मन बना लिया है.

इसे देखते हुए दुर्गापुर–बर्दवान लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद ममताज संगमित्रा के लिए पार्टी टिकट मिलती कठिन दिख रही है. बताया जाता है की सांसद ममताज़ सभी मामलों में फिसड्डी साबित हुईं हैं. वह संसद में औद्योगिक क्षेत्र के लिए अपना मुंह नहीं खोल सकी.इतना ही नहीं, वह सांसद कोटे से पूरा खर्च भी नहीं कर सकीं.

वहीं जिले के कुछ नेताओं को नहीं लगता कि वह पूरी तरह से उम्मीदवारी से खारिज कर दी जाएगी लेकिन मुख्यमंत्री को लग रहा है की इस बार गठबंधन सरकार दिल्ली में नई सरकार बनाएगी. इसलिए, वह दिल्ली में अपने कुछ करीबी लोगों को मंत्री बनाकर बंगाल में विकास लाना चाहती हैं. राज्य के विकास के लिए पार्टी के लिए नई सरकार में कृषि और उद्योग विभाग काफी महत्व वाले माने जा रहे है जिस पर काबिज हो पर राज्य के विकास को पंख लग जायंगे. दुर्गापुर- बर्दवान की वर्तमान सांसद मोमताज संगमित्रा एक ईमानदार और शिक्षित महिला तो हैं लेकिन मजबूत राजनीतिक नहीं हैं. सूत्रो की माने तो तृंका सुप्रीमो इस बार दिल्ली में जुझारू राजनीतिक चरित्र के साथ नौकरशाही ज्ञान वाले उम्मीदवार को तरजीह दे रही है. ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

ज्ञात हो की दुर्गापुर-बर्दमान लोकसभा क्षेत्र में दुर्गापुर की दो सीटें हैं, जो बिल्कुल औद्योगिक हैं. पांच अन्य विधानसभाएं हैं जो कृषि बहुल हैं. पूर्वी बर्दमान गलसि, भातार, मंतेश्वर और बर्दवान दक्षिण और उत्तरी सीटों मे तीन फसल भंडार हैं इसलिए, औद्योगिक और कृषि दोनों क्षेत्रों में पार्टी लाभ लेना चाह रही है. इसका लाभ 2021 के विधानसभा चुनावों में उठाने की फिराक में हैं.
सूत्र के अनुसार अपने इस मिशन को पूरा करने के लिए पार्टी इस सीट से प्रदीप मजूमदार को उम्मीदवार बना सकती है. प्रदीप मजूमदार पार्टी सुप्रीमो के काफी करीबी माने जाते है. राज्य में कृषि मंत्री बनाने के लिए उन्होंने दुर्गापुर पूर्व से प्रदीप मजूमदार को चुनाव लड़ाया लेकिन पार्टी के भीतर गुटबाजी के कारण वह चुनाव हार गए. बर्दवान–दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाकर मुख्यमंत्री कृषि सलाहकार प्रदीप मजूमदार को दिल्ली में एक बड़ी भूमिका देकर राज्य मे विकास की गति को तेज करना चाहती है. पार्टी सूत्रों के अनुसार 7 या 10 मार्च तक उम्मीदवारों का चयन पूरा हो जाएगा और इसी दिन घोषणा होना भी संभव है. दूसरी ओर इस मामले मे पार्टी का कोई भी नेता खुलकर कुछ भी कहना नहीं चाहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola