दुर्गापुर : कोकोवेन थाना प्रभारी पर कोर्ट में की शिकायत

दुर्गापुर : कोकोवेन थाना अंतर्गत दुर्गापुर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के खुदीराम कॉलोनी निवासी कालीचरण मिश्रा ने पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं करने और उल्टे मारपीट का आरोप पुलिस पर लगाकर दुर्गापुर महकमा कोर्ट में मामला दाखिल किया है. श्री मिश्रा ने कहा कि पड़ोस के लोग कूड़ा उनके घर के सामने फेंक देते थे. जिसका विरोध […]
दुर्गापुर : कोकोवेन थाना अंतर्गत दुर्गापुर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के खुदीराम कॉलोनी निवासी कालीचरण मिश्रा ने पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं करने और उल्टे मारपीट का आरोप पुलिस पर लगाकर दुर्गापुर महकमा कोर्ट में मामला दाखिल किया है. श्री मिश्रा ने कहा कि पड़ोस के लोग कूड़ा उनके घर के सामने फेंक देते थे. जिसका विरोध उनकी पत्नी रागिनी मिश्रा ने किया.
31 जनवरी की दोपहर अचानक पड़ोसी बरूण तालकुदार, सुमित तालुकदार ने परिजनों के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया एवं उनकी पत्नी की पिटाई की. जब वे छुड़ाने गये तो उनकी भी पिटाई की गई. पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. उसे इलाज के लिए महकमा अस्पताल में ले जाया गया. विभिन्न अस्पतालों में ले जाने के बाद इस समय कांकसा के निजी अस्पताल में भर्ती है.
उसकी हालत नाजुक है. श्री मिश्रा ने कहा कि जब वे कोकोवेन थाना में मामले की शिकायत करने पहुंचा तो वहां के एक पुलिस अधिकारी ने उनके साथ मारपीट की एवं मामला दर्ज नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




