मालदा : आरोपी ससुर फरार, अस्पताल में उपचाराधीन है महिला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मालदा : पसंद के हिसाब से मांस और पुलाव नहीं बन पाने पर पुत्रवधू पर हंसिया से वार कर उसे जान से मारने की कोशिश का आरोप ससुर पर लगा है. बुधवार दोपहर करीब 12 बजे यह घटना मानिकचक थाने के जलालपुर गांव में घटी. गंभीर रूप से घायल गृहवधू रफिना बीबी (35) को मालदा […]
विज्ञापन
मालदा : पसंद के हिसाब से मांस और पुलाव नहीं बन पाने पर पुत्रवधू पर हंसिया से वार कर उसे जान से मारने की कोशिश का आरोप ससुर पर लगा है. बुधवार दोपहर करीब 12 बजे यह घटना मानिकचक थाने के जलालपुर गांव में घटी. गंभीर रूप से घायल गृहवधू रफिना बीबी (35) को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घायल महिला के पति रविउल हक ने अपने पिता नजरूल शेख के खिलाफ मानिकचक थाने में मामला दर्ज कराया है. घटना के बाद से आरोपी फरार है.
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. ज्योतिषचंद्र दास ने बताया कि महिला के सिर में धारदार हथियार से गंभीर चोट आयी है. दस टांके लगाने पड़े हैं. फिलहाल वह फिमेल सर्जिकल विभाग में भर्ती है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल महिला का पति रविउल हक छोटा हाट व्यवसायी है. रविउल तीन भाई है.
पिता नजरूल शेख रविउल के साथ रहते हैं. घायल महिला ने बताया कि ससुर की फरमाइशों का सिलसिला कभी थमता नहीं था. उसके पति छोटा-मोटा काम करके किसी तरह घर परिवार चलाते हैं. ऐसे में रोज-रोज मांस-मछली और उम्दा किस्म के चावल की व्यवस्था करना संभव नहीं है. अच्छा खाना नहीं बनने की बात कहकर अक्सर ही मेरे साथ मारपीट की जाती थी.
मेरे पति ने कई बार इसका विरोध भी किया. इस पर ससुर हमलोगों को घर से निकाल देने की धमकी देते थे. बुधवार को भी ऐसा ही हुआ. मांस और पुलाव ठीक से नहीं बनाने का आरोप लगाते हुये ससुर ने मेरे ऊपर हंसिया से हमला कर दिया. पति और घर के अन्य लोगों ने मेरी जान बचायी. पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










