ePaper

दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक में कचड़ा प्रोसेसिंग केंद्र पड़े बेकार

Updated at : 24 Jan 2019 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक में कचड़ा प्रोसेसिंग केंद्र पड़े बेकार

दुर्गापुर : फरीदपुर ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न पंचायत इलाके में निर्मित ठोस और तरल अपशिष्ट प्रोसेसिंग केन्द्रों मे अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है. इससे भारी असंतोष है. गौरतलब है कि ब्लॉक के प्रतापपुर, लाउदोहा, गोगला, जेमूआ, गौरबाजार तथा इच्छापुर पंचायत इलाके में वित्तीय वर्ष 2015-16 मे तत्कालीन जिलाशासक डॉ सौमित्र मोहन ने प्रत्येक […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : फरीदपुर ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न पंचायत इलाके में निर्मित ठोस और तरल अपशिष्ट प्रोसेसिंग केन्द्रों मे अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है. इससे भारी असंतोष है. गौरतलब है कि ब्लॉक के प्रतापपुर, लाउदोहा, गोगला, जेमूआ, गौरबाजार तथा इच्छापुर पंचायत इलाके में वित्तीय वर्ष 2015-16 मे तत्कालीन जिलाशासक डॉ सौमित्र मोहन ने प्रत्येक पंचायत में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र का शिलान्यास किया था.
जिसके बाद छह अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्रों का निर्माण शुरू हुआ जिनमे तीन का निर्माण निर्धारित समय से पहले पूरा हो गया. शेष का कार्य जारी हैं. ब्लॉक प्रशासन इन केंद्रों पर बेकार पड़े कचरे से जैविक खाद बनाने की योजना बना रहा है. लेकिन इन केंद्रों में कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया हो पाया है. स्थानीय लोगों की शिकायत है कि इन केंद्रों में असामाजिक गतिविधियां भी चल रही हैं. रखरखाव के अभाव मे केंद्र की हालत जर्जर हो रही है. अतिरिक्त खाद को बाजार मे बेचा जाना था.
एक केंद्र के निर्माण मे 20 लाख की लागत आई है. दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक के बीडीओ मृणाल कान्ति बागची ने कहा कि कचरा प्रसंस्करण केंद्र जल्द ही शुरू किये जायेंगे. लाउदोहा पंचायत प्रधान पिनाकी बनर्जी ने भी इन केन्द्रो मे जल्द कार्य शुरू होने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola