दुर्गापुर : आसमान में बादलों का बना रहा डेरा, ठंड में इजाफा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर व इसके आसपास के इलाके में रविवार को दिन भर आसमान में बादलों का डेरा बना रहा. सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा. दोपहर को भी मौसम का यही हाल देखने को मिला. आसमान में छाये बादलों के कारण सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे. मौसम का मिजाज दिनभर […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर व इसके आसपास के इलाके में रविवार को दिन भर आसमान में बादलों का डेरा बना रहा. सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा. दोपहर को भी मौसम का यही हाल देखने को मिला. आसमान में छाये बादलों के कारण सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे.
मौसम का मिजाज दिनभर बदला रहा. इससे ठंड में इजाफा हो गया. सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा रहा और ठंडी हवाएं चल रहीं थी. इस कारण लोगों ने गर्म कपड़े तो पहने ही थे, शाम के समय अलाव भी जलाया. पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुये.
जिस तरह से मौसम में बदलाव आया, उससे बारिश की उम्मीद बनी हुई थी. मौसम विभाग के अनुसार दुर्गापुर का न्यूनतम तापमान 14.0 सेल्सियस व अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आद्रता 55 फीसदी रही, तीन किलोमीटर के वेग से हवा चली. बादलों की आवाजाही से जहां न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










