ePaper

आसनसोल : हावड़ा-मोकामा पैसेंजर रद्द रहेगी आज

Updated at : 15 Dec 2018 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल :   हावड़ा-मोकामा पैसेंजर रद्द रहेगी आज

आसनसोल : आसनसोल मंडल में 16 दिसंबर को चार बजे से आठ बजे तक सीतारामपुर–झाझा सेक्शन में अप की दिशा में चार घंटों के लिए फ्रेट गाड़ियों का परिचालन होगा. इसके कारण विभिन्न ट्रेनों का परिचालन बाधित होगा. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 15 दिसंबर को 53049 हावड़ा-मोकामा पैसेंजर व 16 दिसंबर को 53050 मोकामा […]

विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल मंडल में 16 दिसंबर को चार बजे से आठ बजे तक सीतारामपुर–झाझा सेक्शन में अप की दिशा में चार घंटों के लिए फ्रेट गाड़ियों का परिचालन होगा. इसके कारण विभिन्न ट्रेनों का परिचालन बाधित होगा.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 15 दिसंबर को 53049 हावड़ा-मोकामा पैसेंजर व 16 दिसंबर को 53050 मोकामा – हावड़ा पैसेंजर तथा 15 दिसंबर को आसनसोल एवं जसीडीह के बीच 53139 कोलकाता – जसीडीह पैसेंजर व 16 दिसंबर को को जसीडीह एवं आसनसोल के बीच 53140 जसीडीह–कोलकाता पैसेंजर रद्द रहेगी. इसके साथ ही 15 दिसंबर को खुलने वाली 18622 हटिया–पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस हटिया से 22.00 बजे के स्थान पर 16 दिसंबर को 01.00 बजे खुलेगी.
16 दिसंबर को 63561 आसनसोल जसीडीह मेमू पैसेंजर आसनसोल से 07.30 बजे के स्थान पर 08.30 बजे खुलेगी. 16 दिसंबर को 12335 भागलपुर- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को भागलपुर से 60 मिनटों के लिए रिसिड्युल की जायेगा. 15 दिसंबर को 13133 सियालदह – वाराणसी एक्सप्रेस सियालदह से 90 मिनटों के लिए रिसिड्युल की जायेगी.
उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर को 53139 कोलकाता –जसीडीह पैसेंजर को आसनसोल से संक्षिप्त समापन किया जायेगा तथा 53140 जसीडीह–कोलकाता पैसेंजर को आसनसोल से 16 दिसंबर को संक्षिप्त प्रारंभ किया जायेगा. उन्होंने कहा कि 14055 डिब्रूगढ़- दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल को मालदा मंडल में मार्ग 60 मिनटों के लिए समुचित रूप से नियंत्रित किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola