दुर्गापुर : एग्जीबिशन यात्रा का जोरदार स्वागत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2018 12:25 AM
विज्ञापन
युवाओं को जागृत करने के लिए निकली है राजस्थान से राजयोग के अभ्यास के जरिये जीवन को सफल बनाने के लिए किया जागरुक दुर्गापुर : युवाशक्ति को जागृत करने के साथ ही दिव्यगुणों द्वारा चरित्र विकास, स्वच्छ भारत निर्माण तथा राजयोग के अभ्यास से जीवन को सकरात्मक बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2017 में राजस्थान […]
विज्ञापन
युवाओं को जागृत करने के लिए निकली है राजस्थान से
राजयोग के अभ्यास के जरिये जीवन को सफल बनाने के लिए किया जागरुक
दुर्गापुर : युवाशक्ति को जागृत करने के साथ ही दिव्यगुणों द्वारा चरित्र विकास, स्वच्छ भारत निर्माण तथा राजयोग के अभ्यास से जीवन को सकरात्मक बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2017 में राजस्थान माउंटआबू इश्वरीय ब्रह्मकुमारी मुख्य कार्यालय से निकली बस एग्जिविशन यात्रा विभिन्न राज्यों से होकर दुर्गापुर पहुंची. दुर्गापुर शाखा केंद्र ने इसका भव्य स्वागत किया.
दुर्गापुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, स्कूल कॉलेज, पब्लिक प्लेस के अलावा इस्पातनगर सिटी सेंटर के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा कर लोगों को राजयोग के बारे में जानकारी दी. मंगलवार शाम को सिटी सेंटर के जंक्शन मॉल के समीप बस एग्जिविशन द्वारा लोगों को राजयोग के अभ्यास के तहत जीवन सफल बनाने के लिए जागरूक किया गया.
एग्जीबिशन यात्रा के साथ पहुंची केंद्र के महाराष्ट्र की अकोला इंचार्ज बीके सुषमा ने बताया कि भारत स्वनिर्माण का निर्माण करने के लिये ब्रह्म कुमारी युवा प्रभाग द्वारा बस एग्जीबिशन यात्रा शुरू की गई है. देश में युवा शक्ति बहुत बड़ी शक्ति है तथा इन्हें सकारात्मक की ओर लाकर ही स्वर्णिमान भारत का निर्माण किया जा सकता है.
यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों युवा तीन वर्ष तक चलने वाली यात्रा में भाग लेकर युवाओं को संदेश पहुंचा रहे हैं. यह यात्रा 2020 तक पूरे देश की परिक्रमा कर राजस्थान माउंट आबू मुख्यालय तक समाप्त की जायेगी. दुर्गापुर की यात्रा को सफल बनाने में दुर्गापुर प्रभारी बीके प्रमिला, पांडेश्वर प्रभारी बीके समता ने सराहनीय भूमिका निभाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










