आसनसोल : 77 सीट खाली, आवेदन मिले मात्र आठ

Updated at : 08 Dec 2018 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल :  77 सीट खाली, आवेदन मिले मात्र आठ

आसनसोल : काजी नजरूल यूनिवर्सिटी में दूसरे चरण के दौरान हिंदी स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए मिले कुल आवेदन के अनुरूप यूनिवर्सिटी के अधीनस्थ हिंदी सेंटरों में रिक्त सीटों की संख्या कहीं ज्यादा रिक्त पड़े होने से सेंटरों के संचालकों में स्टूडेंटस के आवंटन को लेकर संशय की स्थिति गहराती जा रही है. हिंदी विभाग […]

विज्ञापन
आसनसोल : काजी नजरूल यूनिवर्सिटी में दूसरे चरण के दौरान हिंदी स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए मिले कुल आवेदन के अनुरूप यूनिवर्सिटी के अधीनस्थ हिंदी सेंटरों में रिक्त सीटों की संख्या कहीं ज्यादा रिक्त पड़े होने से सेंटरों के संचालकों में स्टूडेंटस के आवंटन को लेकर संशय की स्थिति गहराती जा रही है.
हिंदी विभाग की रिक्त सीटों में दाखिले के लिए दूसरे चरण में खोले गये ऑनलाईन एडमिशन पोर्टल के तहत कुल आठ आवेदन मिले हैं. ज्ञात हो कि कुलपती डॉ साधन चक्रवर्ती के निर्देशानुसार यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने विभिन्न विभागों की रिक्त सीटों में दाखिले के लिए ऑनलाईन दाखिला पोर्टल को 22 नवंबर से 27 नवंतर तक छह दिनों के लिए फिर से दोबारा खोला गया था.
हिंदी स्नातकोत्तर का अध्यन काजी नजरूल यूनिवर्सिटी अंतर्गत बीबी कॉलेज के हिंदी स्नातकोत्तर सेंटर, टीडीबी कॉलेज रानीगंज एवं केएनयू के हिंदी के स्नातकोत्तर विभाग में होता है. यूनिवर्सिटी में दूसरे चरण में हिंदी के लिए कुल आठ स्टूडेंटस ने आवेदन किये हैँ. जबकि काजी नजरूल यूनिवर्सिटी में हिंदी के कुल 75 सीटों में से 30 सीट रिक्त हैं. बीबी कॉलेज के हिंदी सेंटर के 34 सीटों में से 29 सीट रिक्त हैं एवं टीडीबी कॉलेज रानीगज के 25 सीटों में से 18 सीट रिक्त हैं.
यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा रिक्त सीटों को भरने के दूसरे चरण के प्रयास के बावजूद 72 रिक्त सीटों के लिए मात्र आठ आवेदन मिलने से यूनिवर्सिटी प्रबंधन भी सकते में है.
आठ स्टूडेंटस में से कितने स्टूडेंटस को यूनिवर्सिटी अपने यहां रखेगी और कितनों को बीबी कॉलेज व टीडीबी कॉलेज को भेजे जायेंगे यह तय होना अभी बाकी है. इन आठ स्टूडेंटस में से कितने स्टूडेंटस केएनयू में दाखिला लेंगे यह तो दाखिला प्रकिया के पूरा होने के बाद ही पता चल सकेगा. केएनयू के कला संकाय के डीन सह हिंदी के विभागाध्यक्ष डॉ बिजय कुमार भारती रिक्त सीटों के अनुरूप कम स्टूडेंटस के आवेदन एवं आठ स्टूडेंटस के अन्य कॉलेजों को आवंटन के मामले में कुछ भी टिप्पणी से इंकार किया है.
यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों में अधिकांश सीटें रिक्त हैं. यूनिवर्सिटी प्रवक्ता ने रिक्त सीटों को भरने के लिए तीसरे बार एडमिशन पोर्टल खोले जाने के आशंका को लेकर अभी टिप्पणी करने से इंकार किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola