बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने स्कूल अध्यक्ष से मांगा राशि का ब्यौरा तो कमेटी सचिव की वैधता पर उठा सवाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Nov 2018 4:21 AM (IST)
विज्ञापन

बर्नपुर : बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सचिव सुरेन्द्र सिंह (अत्तु) ने कहा कि श्री गुरूनानक गर्ल्स हाई स्कूल कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह तथा बलवंत सिंह स्कूल निर्माण कार्य में आवंटित राशि का ब्यौरा गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी को नहीं दे रहे हैं. गुरूवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इंकार के […]
विज्ञापन
बर्नपुर : बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सचिव सुरेन्द्र सिंह (अत्तु) ने कहा कि श्री गुरूनानक गर्ल्स हाई स्कूल कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह तथा बलवंत सिंह स्कूल निर्माण कार्य में आवंटित राशि का ब्यौरा गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी को नहीं दे रहे हैं.
गुरूवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इंकार के बाद कमेटी ने डीआई अजय पाल को बीते सात वर्षो में भवन निर्माण कार्यो के लिये आवंटित फंड की जानकारी के लिये पत्र लिखा था.
इस मामले में स्कूल प्रबंधन कमेटी तथा डीआई श्री पाल ने जानकरी देने से मनाकर दिया. कमेटी ने सदर महकमाशासक प्रलय राय चौधरी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया. मांग की गई कि बर्नपुर गुरूद्वारा की जर्जर इमारत की जांच कमेटी की मौजूदगी कराई जाये. साथ ही भवन निर्माण में आवंटित मद राशि की हिसाब भी कमेटी को मिले.
स्कूल में 24 सौ बच्चो की सुरक्षा का सवाल है. उन्होंने जानना चाहा कि गुरूद्वारा की छत पर भवन का निर्माण किसकी अनुमति से किया गया है. स्कूल गुरूद्वारा परिसर में स्थित है. स्कूल में बच्चो के आवागमन के कारण गुरूद्वारा के कार्यो में विध्न उत्पन्न होता है. भवन के पांच पांच कमरो पर स्कूल कमेटी ने कब्जा जमा लिया है.
गुरूद्वारा के कार्यो में सोच समझकर योजनाबध्द तरीके से बाधा दी जा रही है. इसके खिलाफ कार्रवायी की मांग को लेकर एसडीएम श्री रायचौधरी पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया जायेगा.
प्रधान मनमोहन सिंह वाधवा, सचिव सुरेन्द्र सिंह अत्तु, भुपेन्द्र सिंह, राम सिंह, पलविंदर सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद थे. श्री गुरूनानक गर्ल्स स्कूल (एचएस) के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूल होने के कारण राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजक संस्थान के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है.
जिसमें चार सदस्य एसआई तथा बीएमओएच या एक मेडिकल अधिकारी, दो गार्जियन प्रतिनिधि को रखा गया है. यह कमेटी तीन वर्षो के लिये मनोनीत की गयी है. वर्ष 2011 में स्कूल भवन के निर्माण के लिये 28 लाख रूपये का फंड आवंटित हुआ था. जिससे सात कमरो का निर्माण किया गया. आवंटित राशि के खर्चो पूरा ब्यौरा स्कूल विकास पदाधिकारी को भेज दिया गया है.
उन्होने कहा कि बर्नपुर गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी पर कब्जा कर बैठे सुरेन्द्र सिंह अत्तु गैर कानूनी तरीके से स्कूल के कार्यो में हस्तक्षेप करना चाहते है. बर्नपुर गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के पास कोई भी वैध कागजात मौजूद नही है कि उनको इस कमेटी का सचिव किसने चुना है? श्री सिंह ने गुरूद्वारा ग्राउंड में निर्मल बांग्ला प्रकल्प के तहत आठ सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया है.
उसमें ताला जड़ दिया गया है. पांच वर्षो से सचिव पद पर अत्तु तथा उनके परिवार का कब्जा है. बर्नपुर गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के सचिव के पद पर वे किसकी मर्जी से है? सिख संगत ने उनको बिठाया है. किसी सरकारी पदाधिकारी की अनुमति से वे कार्यकारिणी समिति के सचिव है. उसकी जानकरी सिख संगत को देना होगी. संगत निर्णय लेगी कि स्कूल प्रबंधन कमेटी का कार्य ठीक है या गलत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




