ऑटो और जीप की सीधी टक्कर में चार की मौत, 22 लोग जख्मी
Updated at : 11 Nov 2018 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : एनएच 31 पर दुर्गापुर के समीप ऑटो व कमांडर जीप की टक्कर में आमने सामने हुई टक्कर में तीन महिला सहित चार लोगों की मौत हो गयी. घटना शनिवार के दोपहर की है. यात्रियों से भरा कमांडर जीप खगड़िया से मुंगेर घाट की ओर जा रहा था. तभी मुंगेर घाट की ओर से […]
विज्ञापन
खगड़िया : एनएच 31 पर दुर्गापुर के समीप ऑटो व कमांडर जीप की टक्कर में आमने सामने हुई टक्कर में तीन महिला सहित चार लोगों की मौत हो गयी. घटना शनिवार के दोपहर की है. यात्रियों से भरा कमांडर जीप खगड़िया से मुंगेर घाट की ओर जा रहा था. तभी मुंगेर घाट की ओर से खगड़िया आ रही ऑटो की टक्कर दुर्गापुर के समीप आमने सामने हो गयी.
ऑटो पर सवार चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जख्मी लोगों के पहुंचते ही अस्पताल में अफरा तफरी मच गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने लगभग एक घंटे तक सड़क जाम कर मृतक के परिजनों को बुलाने की मांग कर रहे थे. इधर पुलिस के समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम को समाप्त कर दिया.
चिकित्सकों की टीम द्वारा प्राथमिकी उपचार कर आधे दर्जन यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार छठ पर्व को लेकर व्रतियों द्वारा गंगा स्नान करने की परंपरा वर्षों चली आ रही है. छठ व्रती कमांडर जीप से मुंगेर गंगा घाट स्नान करने जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. घटना स्थल पर तीन यात्रियों की मौत हो गयी. जबकि एक यात्री की मौत इलाज के लिए बेगूसराय जाने के दौरान रास्ते में हो गयी. मालूम हो कि इस दौरान अस्पताल में मृतक के परिजनों की भीड़ लगी रही. चारों ओर अफरा तफरी मची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




