युवक पर अमानवीय अत्याचार के आरोप में तीन गिरफ्तार

Updated at : 28 Jun 2018 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
युवक पर अमानवीय अत्याचार के आरोप में तीन गिरफ्तार

बांकुड़ा : प्रेम-प्रसंग में युवक के साथ मारपीट, सिर मुंडवा तथा जूतों की माला पहना गांव में घुमाने के आरोप में मेजिया पुलिस ने कुशतोर ग्राम से नृपेन मंडल, अशोक मंडल तथा भूमिक मंडल को गिरफ्तार कर बांकुड़ा सीजेएम अदालत में पेश किया. अदालत ने इन्हें चार दिन पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया […]

विज्ञापन
बांकुड़ा : प्रेम-प्रसंग में युवक के साथ मारपीट, सिर मुंडवा तथा जूतों की माला पहना गांव में घुमाने के आरोप में मेजिया पुलिस ने कुशतोर ग्राम से नृपेन मंडल, अशोक मंडल तथा भूमिक मंडल को गिरफ्तार कर बांकुड़ा सीजेएम अदालत में पेश किया. अदालत ने इन्हें चार दिन पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया है. भूमिक युवती के पिता है जबकि नृपेन उसके चाचा है.
गौरतलब है कि पीड़ित युवक के पिता ने छह के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया था. बाकियों को गिरफ्तार नहीं किये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने थाने में जमकर विरोध प्रदर्शन किया था. इसके बाद मेजिया पुलिस ने हरकत में आकर तीन को गिरफ्तार किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola