डीएम ने नये प्रखंड कार्यालय भवन का किया निरीक्षण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
राजपुर : अपने उद्घाटन की बाट जोह रहे नये प्रखंड कार्यालय भवन का रविवार को डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने निरीक्षण किया. इसके बाद बीडीओ सुमीता कुमारी ने बताया कि डीएम द्वारा 25 से 30 सितंबर के बीच नये भवन का उद्घाटन करने की संभावना व्यक्त की गयी है. 10 करोड़ रुपये से अधिक की […]
विज्ञापन
राजपुर : अपने उद्घाटन की बाट जोह रहे नये प्रखंड कार्यालय भवन का रविवार को डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने निरीक्षण किया. इसके बाद बीडीओ सुमीता कुमारी ने बताया कि डीएम द्वारा 25 से 30 सितंबर के बीच नये भवन का उद्घाटन करने की संभावना व्यक्त की गयी है. 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नवनिर्मित प्रखंड कार्यालय भवन बन कर तैयार है. कुछ छोटे-छोटे काम करने अभी बाकी है.
जिसे संवेदक द्वारा पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. कार्यालय भवन के उद्घाटन को लेकर अब तक दो बार तिथि तय हुई, लेकिन हर बार कुछ न कुछ कमियों को लेकर विगत तीन माह से मामला लटक जा रहा है. पहली बार पांच जुलाई को उद्घाटन की तिथि घोषित हुई.
इसको लेकर वर्तमान बीडीओ ने 27 जून को निरीक्षण किया. निरीक्षण में जमीन का समतलीकरण व पक्कीकरण, मुख्य द्वार का नहीं बनाया जाना, बाउंड्रीवॉल का अधूरा होना, अधिकतर खिड़कियों के कांच टूटे हुए होना समेत पांच से छह बिंदुओं पर कार्य अपूर्ण होने की रिपोर्ट बनाते हुए जिला कार्यालय को जांच रिपोर्ट भेजा गया. दूसरी बार 10 सितंबर को प्रखंड ओडीएफ घोषणा के दिन लोगों द्वारा प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन होने की संभावना जतायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










