मध्यमग्राम कांड : सरकार के हलफनामे पर सवाल

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: मध्यमग्राम सामूहिक दुष्कर्म कांड में राज्य सरकार द्वारा पेश किये गये हलफनामे पर कलकत्ता हाइकोर्ट ने सवाल उठाया है. हाइकोर्ट के न्यायाधीश दीपंकर दत्त ने राज्य सरकार को संशोधनी हलफनामा देने का निर्देश दिया है. सरकार की ओर से चार हलफनामे हाइकोर्ट में जमा किये गये थे. इनमें दो थाना प्रभारियों के, एक संयुक्त […]

विज्ञापन

कोलकाता: मध्यमग्राम सामूहिक दुष्कर्म कांड में राज्य सरकार द्वारा पेश किये गये हलफनामे पर कलकत्ता हाइकोर्ट ने सवाल उठाया है. हाइकोर्ट के न्यायाधीश दीपंकर दत्त ने राज्य सरकार को संशोधनी हलफनामा देने का निर्देश दिया है.

सरकार की ओर से चार हलफनामे हाइकोर्ट में जमा किये गये थे. इनमें दो थाना प्रभारियों के, एक संयुक्त सचिव (गृह) तथा विधाननगर कमिश्नरेट के एक अधिकारी शामिल हैं.

आवेदनकारी के वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने सवाल खड़ा किया कि हलफनामा देने वाले व्यक्तियों ने खुद का विश्वास व बयान इसमें पेश किया है, लेकिन मूल घटना का संदर्भ इसमें नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता की मौत के बाद उसके शव के अंतिम संस्कार के लिए दो थानों ने जो काम किया था उसके पीछे केवल थाना प्रभारी या आइसी ही नहीं हैं. इसके पीछे कोई और ताकत है. मामले की जांच कर रही एसआइटी को इस पक्ष की भी जांच करनी चाहिए. मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola