ममता को किसी के समर्थन की जरुरत नहीं:तृणमूल
नयी दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस ने समाजसेवी अन्ना हजारे को आड़े हाथ लिया है. तृणमूल ने अन्ना को निशाना बनाते हुए कहा कि ममता के लिए किसी को प्रचार करने की जरुरत नहीं है. वह एक लोकप्रिय नेता हैं जो जनता के बीच में रहतीं हैं. टीएमसी नेता मुकुल रॉय ने कहा है कि ममता बनर्जी […]
नयी दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस ने समाजसेवी अन्ना हजारे को आड़े हाथ लिया है. तृणमूल ने अन्ना को निशाना बनाते हुए कहा कि ममता के लिए किसी को प्रचार करने की जरुरत नहीं है. वह एक लोकप्रिय नेता हैं जो जनता के बीच में रहतीं हैं.
टीएमसी नेता मुकुल रॉय ने कहा है कि ममता बनर्जी एक लोकप्रिय नेता हैं और उन्हें किसी के समर्थन की ज़रूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार बनाने में उनकी पार्टी की अहम भूमिका होगी. हालांकि, उन्होंने चुनाव से पहले या बाद में बीजेपी के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया. गौरतलब है कि रामलीला मैदान में ममता की रैली सुपर फ्लॉप होने के बाद अन्ना ने टीएमसी से किनारा करते हुए कहा था कि उन्होंने ममता के लिए प्रचार करने की बात कही थी ना कि पूरी पार्टी के लिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










