आरोप. वीरभूम में भाजपा उम्मीदवार पर लगा पैसे बांटने का आरोप
कोलकाता: वीरभूम के भाजपा उम्मीदवार जय बनर्जी पर वोटरों को लुभाने के लिए उनमें पैसे बांटने का आरोप लगा है. मीडिया में हजार व पांच सौ के नोटों की तसवीरों के साथ जय बनर्जी को दिखाया गया है. हालांकि जय बनर्जी ने कहा है कि वह वोटरों में पैसे नहीं बांट रहे थे, बल्कि चादर […]
कोलकाता: वीरभूम के भाजपा उम्मीदवार जय बनर्जी पर वोटरों को लुभाने के लिए उनमें पैसे बांटने का आरोप लगा है. मीडिया में हजार व पांच सौ के नोटों की तसवीरों के साथ जय बनर्जी को दिखाया गया है.
हालांकि जय बनर्जी ने कहा है कि वह वोटरों में पैसे नहीं बांट रहे थे, बल्कि चादर चढ़ाने के लिए पैसे दिये हैं. इस संबंध में तृणमूल, कांग्रेस व माकपा नेताओं ने चुनाव आयोग के पास शिकायत करने की धमकी भी दी है. प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा है कि इस बाबत वह चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे.
वीरभूम के जिला तृणमूल अध्यक्ष अनुव्रत मंडल ने भी चुनाव आयोग में शिकायत करने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि भाजपा रुपये का लालच देकर लोगों को खरीदना चाहती है, लेकिन इसमें वह सफल नहीं होगी. इधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा है कि जय बनर्जी ने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है. किसी भी धार्मिक स्थान पर जाने पर चढ़ावा चढ़ाने, चादर चढ़ाने या गरीबों को दान देने का रिवाज है. इसका चुनाव से कुछ लेना-देना नहीं है. पार्टी जय बनर्जी के साथ है. भाजपा के खिलाफ जान-बूझ कर दुष्प्रचार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










