बड़ाबाजार से 40 किलो सोना जब्त

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की कोलकाता शाखा की टीम ने गुरुवार को बड़ाबाजार के महात्मा गांधी रोड स्थित प्लास्टिक के एक कारखाने में छापेमारी कर 40 किलो सोना जब्त किया. इसकी कीमत 12 करोड़ रुपये आंकी गयी है. सोना प्लास्टिक की बोरियों में भरकर रखा गया था. शक के आधार पर बोरियां खोलने पर […]

विज्ञापन

कोलकाता: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की कोलकाता शाखा की टीम ने गुरुवार को बड़ाबाजार के महात्मा गांधी रोड स्थित प्लास्टिक के एक कारखाने में छापेमारी कर 40 किलो सोना जब्त किया.

इसकी कीमत 12 करोड़ रुपये आंकी गयी है. सोना प्लास्टिक की बोरियों में भरकर रखा गया था. शक के आधार पर बोरियां खोलने पर सोने के 553 बार मिले.

इस सिलसिले में मोहम्मद हुसैन, चेतन पलगोटा, मारुति भीमा राव व यासीन आमीर को गिरफ्तार किया गया है. यासीन कोलकाता का रहने वाला है, जबकि अन्य तीन महाराष्ट्र निवासी बताये गये हैं. गुरुवार को आरोपियों को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 27 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. डीआरआई सूत्रों के मुताबिक, हाल में सोना तस्करी के एक बड़े गिरोह के खुलासे और गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बड़ाबाजार में इस गिरोह के धंधे का पता चला. इसके बाद स्थानीय थाने की मदद से डीआरआइ अधिकारियों ने महात्मा गांधी रोड में प्लास्टिक कारखाने में छापेमारी की.

उस समय वहां चार लोग मौजूद थे. प्राथमिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि महानगर से मुंबई के रास्ते सोना विदेश भेजा जाना था. इसके पहले भी प्लास्टिक के दानों के बीच बोरियों में भरकर यह गिरोह सोना विदेश भेज चुका है. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola