भाजपा को समर्थन देने पर गुरुंग ने स्थिति स्पष्ट की

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : जीजेएम सुप्रीमो बिमल गुरुंग ने आज कहा कि छोटे राज्यों की वकालत करने के कारण ही उनकी पार्टी ने दाजिर्लिंग में भाजपा का समर्थन करने का निर्णय किया. गुरुंग ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘ कई लोगों के पास कई सवाल होंगे कि भाजपा क्यों? पिछले चुनाव में हमारे समर्थन से भाजपा जीती थी. […]

विज्ञापन

कोलकाता : जीजेएम सुप्रीमो बिमल गुरुंग ने आज कहा कि छोटे राज्यों की वकालत करने के कारण ही उनकी पार्टी ने दाजिर्लिंग में भाजपा का समर्थन करने का निर्णय किया. गुरुंग ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘ कई लोगों के पास कई सवाल होंगे कि भाजपा क्यों? पिछले चुनाव में हमारे समर्थन से भाजपा जीती थी.

पहली बार संसद में हमारी 107 वर्ष पुरानी मांग उठी. पूरे देश ने गोरखाओं की दशा के बारे जाना और उसे उचित ठहराया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा की ओर से छोटे राज्योंे की वकालत करना संघीय राजनीति के लिए सकारात्मक संकेत है. भाजपा की ओर से गोरखा, आदिवासी और दाजिर्लिंग एवं दुआर्स क्षेत्र के लोगों की लंबित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की प्रतिबद्धता से पार्टी की गंभीरता को साबित करती है.’’ गुरुंग ने लोगों से जीजेएम का विरोध करने वाले लोगों से सचेत रहने को कहा जो एकजुट गोरखा समुदाय के बीच खाई पैदा करना चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola