अखबार में छपी आपत्तिजनक तस्वीर, बिगड़ा सांप्रदायिक सौहार्द
कोलकाता: शहर का सांप्रदायिक सौहार्द मंगलवार को बिगड़ने से बाल-बाल बचा. एक बांग्ला दैनिक अखबार में प्रकाशित तसवीर को लेकर संवेदनशील इलाकों में जम कर हंगामा हुआ. कुछ स्वार्थी तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के संयम और कुछ लोगों की सूझ-बूझ से हालात बिगड़ने से बच गया. लेकिन मल्लिक बाजार से […]
कोलकाता: शहर का सांप्रदायिक सौहार्द मंगलवार को बिगड़ने से बाल-बाल बचा. एक बांग्ला दैनिक अखबार में प्रकाशित तसवीर को लेकर संवेदनशील इलाकों में जम कर हंगामा हुआ.
कुछ स्वार्थी तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के संयम और कुछ लोगों की सूझ-बूझ से हालात बिगड़ने से बच गया. लेकिन मल्लिक बाजार से लेकर रीपन स्ट्रीट और पार्क सर्कस तक पथावरोध से लोगों को परेशानी ङोलनी पड़ी. काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे. ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी.
अखबार में आपत्तिजनक अश्लील तसवीर प्रकाशित करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अखबार के दो लोगों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद ही माहौल शांत हुआ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










