विस उपचुनाव : आज हो सकती है नामों की घोषणा
कोलकाता: विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन व लोकसभा चुनाव में प्रचार की रणनीति के मसले पर बुधवार को वाम मोरचा की राज्य कमेटी की अहम बैठक होगी. राज्य में वाम मोरचा के चेयरमैन विमान बसु ने कहा कि बैठक के बाद छह विधानसभा केंद्रों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची […]
राज्य में वाम मोरचा के चेयरमैन विमान बसु ने कहा कि बैठक के बाद छह विधानसभा केंद्रों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है. 17 अप्रैल को कुमारग्राम व मैनागुड़ी, 30 अप्रैल को गलसी, सात मई को कौतुलपुर और 12 मई को चाकदह व शांतिपुर विधानसभा केंद्रों पर उपचुनाव होंगे. वामपंथी नेताओं ने कहा कि लोकसभा उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी होने के बाद ही राज्यभर में प्रचार अभियान शुरू कर दिया गया है. प्रचार अभियान में नेतृत्व की भूमिका पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, डॉ सूर्यकांत मिश्र, विमान बसु, रॉबिन देव व गौतम देव जैसे कद्दावर नेता निभा रहे हैं.
साथ ही प्रचार को लेकर ज्यादा से ज्यादा सभा व रैली किये जायें. इस बार मोरचा ने कई महिला प्रत्याशियों को भी उतारा है. रानाघाट (एससी) सीट से अर्चना विश्वास, बैरकपुर लोकसभा केंद्र से सुभाषिनी अली, मथुरापुर (एससी) सीट से रिंकू नस्कर, कोलकाता दक्षिण से डॉ नंदिनी मुखर्जी, कोलकाता उत्तर से रूपा बागची और विष्णुपुर (एससी) से सुस्मिता बारुई को खड़ा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










