जेजेएम ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी को समर्थन दिया

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली/कोलकाता : भाजपा के लिए उस समय अच्छी खबर सामने आई है जब असम गण परिषद (अगप) के दो वरिष्ठ नेता आज पार्टी में शामिल हो गए और जेजेएम ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को समर्थन देने की बात कही है जिसमें दजिर्लिंग लोकसभा सीट शामिल है. अगप के पूर्व अध्यक्ष चंद्र मोहन पटवारी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/कोलकाता : भाजपा के लिए उस समय अच्छी खबर सामने आई है जब असम गण परिषद (अगप) के दो वरिष्ठ नेता आज पार्टी में शामिल हो गए और जेजेएम ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को समर्थन देने की बात कही है जिसमें दजिर्लिंग लोकसभा सीट शामिल है.

अगप के पूर्व अध्यक्ष चंद्र मोहन पटवारी और वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हितेन्द्र नाथ गोस्वामी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इनका पार्टी में स्वागत किया. एक अन्य घटनाक्रम में गोरखा मुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के अध्यक्ष बिमल गुरुंग ने घोषणा की उनका संगठन पश्चिम बंगाल में भाजपा का समर्थन करेगा. उनके साथ मोर्चा के दो महासचिव राजू प्रधान और विनय तमांग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola