चुनाव आचार संहिता लागू, अब वादे नहीं कर सकेंगे नेता

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू होने के साथ अब नेता व मंत्री अपने विभागीय कार्यक्रमों में भी जाने से कतराने लगे हैं. शुक्रवार को जेल विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, लेकिन इस कार्यक्रम में जायें या नहीं, इसे लेकर विभागीय मंत्री एचए […]

विज्ञापन

कोलकाता: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू होने के साथ अब नेता व मंत्री अपने विभागीय कार्यक्रमों में भी जाने से कतराने लगे हैं. शुक्रवार को जेल विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, लेकिन इस कार्यक्रम में जायें या नहीं, इसे लेकर विभागीय मंत्री एचए सफवी भी असमंजस में थे कि उनको इस कार्यक्रम में जाना चाहिए या नहीं. शुक्रवार को रवींद्र सदन में जेल विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका उद्घाटन करने के लिए पहले विभागीय मंत्री को न्यौता दिया गया था.

लेकिन लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद स्थिति ही बदल गयी. उत्सव का उद्घाटन करना तो दूर जेल विभाग के कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र पर भी मंत्री का नाम नहीं था. इस संबंध में जेल मंत्री एचए सफवी ने कहा कि पूरे देश में चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है, जिसे हर राजनीतिक नेता को पालन करना होगा.

इस दौरान किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता. उन्होंने बताया कि फिलहाल विभाग के सभी प्रोमोशन व तबादले की योजना को स्थगित कर दिया गया है. अब किसी आपातकालीन स्थिति में सिर्फ चुनाव आयोग के निर्देश पर ही किसी का तबादला किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद किसी भी नयी योजना की घोषणा नहीं की जा सकती है, लेकिन जिन योजनाओं की घोषणा पहले हो चुकी है और उन पर कार्य शुरू हो चुका है, उन पर आगे भी कार्य जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola