आज आ सकती है कांग्रेस की सूची
कोलकाता: कांग्रेस आलाकमान शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल के पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकता है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को नयी दिल्ली में पार्टी की बैठक होगी. इसके बाद लोकसभा चुनाव के कुछ उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है. इसमें पश्चिम बंगाल के पार्टी उम्मीदवारों का नाम हो […]
कोलकाता: कांग्रेस आलाकमान शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल के पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकता है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को नयी दिल्ली में पार्टी की बैठक होगी. इसके बाद लोकसभा चुनाव के कुछ उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है. इसमें पश्चिम बंगाल के पार्टी उम्मीदवारों का नाम हो सकता है. पहले ही कांग्रेस आलाकमान और राज्य पार्टी नेताओं के बीच बैठक हो चुकी है. ऐसे संकेत मिले हैं कि पार्टी वरिष्ठ नेताओं को चुनाव मैदान में उतार सकती है. हालांकि कुछ नेता ज्यादा उम्र होने और स्वास्थ्य कारणों से चुनावी मैदान में उतरने के ज्यादा इच्छुक नहीं लगते हैं.
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी के मौजूदा सांसदों को फिर से चुनावी मैदान में उतारा जायेगा. मुर्शिदाबाद से अब्दुल मन्नान हुसैन, मालदा उत्तर से मौसम नूर, मालदा दक्षिण से अब्दुल हासेम खानचौधरी, बहरमपुर से अधीर रंजन चौधरी, जंगीपुर से अभिजीत मुखर्जी और रायगंज से दीपा दासमुंशी को फिर से उम्मीदवार बनाया जा सकता है. सभी मौजूदा सांसद हैं.
इनके अलावा कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं. मुरादाबाद के सांसद और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन इस बार पश्चिम बंगाल से भाग्य आजमा सकते हैं. उन्हें मुसलिम बहुल बशीरहाट या उलूबेड़िया से उम्मीदवार बनाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक, सोमेन मित्र का कोलकाता उत्तर से चुनाव लड़ना लगभग तय है. घाटाल से वरिष्ठ नेता मानस भुइयां, बर्दवान-दुर्गापुर से प्रदीप भट्टाचार्य, श्रीरामपुर से अब्दुल मन्नान और कृष्णानगर से शंकर सिंह को प्रत्याशी बनाया जा सकता है. दमदम से अर्नब घोष, कोलकाता दक्षिण से माला राय, जलपाईगुड़ी से सुख बिलास वर्मा, मथुरापुर से मनोरंजन हलदर और बालूरघाट से ओम प्रकाश मिश्र उम्मीदवार हो सकते हैं. यादवपुर से समीर आइक या कृष्णा देवनाथ को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है. कूचबिहार से केशव राय भाग्य आजमा सकते हैं. बाकी सीटों पर प्रत्याशी तय करने के लिए अभी मंथन जारी है.
गौरतलब है कि बुधवार को तृणमूल कांग्रेस और वाम मोरचा ने राज्य की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये. तृणमूल की ओर से सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिये जाने के बाद अब कांग्रेस के साथ तालमेल की संभावना खत्म हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










