पूरे राज्य में प्रचार करेंगे देव, मुनमुन व भुटिया

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का उम्मीदवार देव, मुनमुन सेन, वाइचुंग भुटिया व इंद्रनील सेन अपने लोकसभा केंद्रों में चुनाव प्रचार करने के साथ-साथ पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में पूरे राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की चुनावी सभाओं में भी ये फिल्मी हस्तियां दिखेंगी. पंचायत चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव […]

विज्ञापन

कोलकाता: लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का उम्मीदवार देव, मुनमुन सेन, वाइचुंग भुटिया व इंद्रनील सेन अपने लोकसभा केंद्रों में चुनाव प्रचार करने के साथ-साथ पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में पूरे राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की चुनावी सभाओं में भी ये फिल्मी हस्तियां दिखेंगी. पंचायत चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान वे सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे.

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल राय के नेतृत्व में चुनाव प्रचार की रणनीति बननी शुरू हो गयी है. बांग्ला फिल्म अभिनेता देव उर्फ दीपक अधिकारी को तृणमूल कांग्रेस ने घटाल से लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है. केशपुर का लड़का आज बांग्ला फिल्म का हीरो है. उम्मीदवार के रूप में देव की उपस्थिति से घटाल के तृणमूल समर्थकों में उत्साह है. गुरुवार से ही देव के समर्थकों ने चुनाव प्रचार व दीवार लेखन शुरू कर दिया है. देव का कहना है कि घटाल उनकी मातृभूमि है. घटाल से उम्मीदवार बना कर सुश्री बजर्नी ने उन पर उपकार किया है. उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी तृणमूल कांग्रेस की सभाओं में देव गाने गा चुके हैं तथा सक्रिय रूप से हिस्सा लेते रहे हैं.

मुनमुन सेन के लिए प्रचार करेंगी रिया और राइमा : बांकुड़ा लोकसभा सीट से अभिनेत्री मुनमुन सेन को तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवार फिल्म अभिनेत्री मुनमुन सेन को उम्मीदवार बनाया है. मुनमुन सेन का कहना है कि जात्र करके वह आम लोगों के पास पहुंची हैं. अब सांसद के रूप में आम लोगों की सेवा करना चाहती हैं. हालांकि यह नया रास्ता है, लेकिन ममता बनर्जी उनका मागदर्शन करेंगी. मुनमुन सेन ने दावा किया कि वह निश्चित रूप से चुनाव में विजयी होंगी. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में उनकी बेटियां रिया व राइमा के साथ-साथ टॉलीवुड के अन्य सितारे भी भाग लेंगे. वह सात मार्च को बांकुड़ा पहुंचेगी. मुनमुन सेन का मुकाबला माकपा के हैवीवेट उम्मीदवार व पूर्व सांसद बासुदेव आचार्य के साथ है. मुनमुन सेन का कहना है कि यदि उनकी मां सुचित्र सेन जीवित होती तो वह उनसे सलाह जरूर लेती कि एक राजनीतिक रूप से अपना जीवन कैसे शुरू करे. उल्लेखनीय है सुचित्र सेन ने आंधी फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका निभायी थी. उल्लेखनीय है कि मुनमुन सेन राज्य के मंत्री सुब्रत मुखर्जी की दोस्त भी हैं. सुब्रत मुखर्जी 2009 में इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. एसी स्थिति में सुब्रत मुखर्जी का भी मुनमुन सेन को सहयोग मिलेगा.

राजनीति में नया-पुराना कुछ नहीं होता : वाइचुंग : भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान व फुटबॉल खिलाड़ी वाइचुंग भुटिया को तृणमूल कांग्रेस ने दाजिर्लिंग लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. भुटिया का कहना है कि यह मेरा व उनका मैच नहीं है. वरन यह होम मैच है. राजनीति में कोई नया पुराना नहीं होता है. वह जीत के प्रति पूरी तरह से आत्म विश्वासी हैं. नाम की घोषणा के बाद ही वाइचुंग ने चुनाव की लड़ाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola