बंगाल में 5 चरणों में चुनाव

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में होगा. राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीइओ) सुनील गुप्ता ने बुधवार को बताया कि निर्वाचन आयोग ने राज्य के सभी 42 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है. पश्चिम बंगाल में चुनाव 17 अप्रैल से 12 मई के बीच होंगे. इसके […]

विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में होगा. राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीइओ) सुनील गुप्ता ने बुधवार को बताया कि निर्वाचन आयोग ने राज्य के सभी 42 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव 17 अप्रैल से 12 मई के बीच होंगे. इसके साथ ही छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होगा. श्री गुप्ता ने बताया कि राज्य में 17, 24, 30 अप्रैल और 7 तथा 12 मई को चुनाव होंगे. पूरे देश के साथ ही 16 मई को मतगणना होगी. 17 अप्रैल के चुनाव के लिए अधिसूचना 19 मार्च को जारी होगी.

जबकि अंतिम चरण का मतदान 12 मई को होगा. 12 मई को 17 सीटों के लिए चुनाव होगा. इनमें उत्तर कोलकाता, दक्षिण कोलकाता, दमदम, जादवपुर शामिल हैं. इसके लिए अधिसूचना 17 अप्रैल को जारी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola