लोकसभा चुनाव: अकेले अपने बूते चुनाव लड़ेगी तृणमूल कांग्रेस नये चेहरों पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: लोकसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची में 26 नये चेहरे शामिल किये हैं. राज्य में तृणमूल कांग्रेस ने अकेले अपने बूते पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. उम्मीदवारों की सूची में फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया व ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी सहित 26 नये चेहरे शामिल हैं. अभिषेक बनर्जी […]

विज्ञापन

कोलकाता: लोकसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची में 26 नये चेहरे शामिल किये हैं. राज्य में तृणमूल कांग्रेस ने अकेले अपने बूते पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. उम्मीदवारों की सूची में फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया व ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी सहित 26 नये चेहरे शामिल हैं.

अभिषेक बनर्जी तृणमूल युवा के प्रमुख हैं.उम्मीदवारों की सूची में चार मौजूदा सांसद शामिल नहीं किये गये हैं, जबकि नये चेहरों में अदाकारा मुनमुन सेन, बांग्ला सिनेमा से जुड़े देव (दीपक अधिकारी ) और गुजरे जमाने की कलाकार संध्या रॉय भी शामिल हैं.

सुचित्र सेन की बेटी मुनमुन सेन बांकुड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रिश्तेदार प्रोफेसर सुगत बोस यादवपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे. सुगत बोस को पार्टी के निलंबित सांसद कबीर सुमन के स्थान पर इस सीट पर उतारा गया है. ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी 24 दक्षिण परगना जिले के डायमंड हार्बर सीट से चुनाव लड़ेंगे. यह सीट कांग्रेस के पूर्व प्रदेश इकाई प्रमुख सोमेन मित्र के पास थी. वह 2009 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे और हाल ही में उन्होंने तृणमूल छोड़ कर कांग्रेस का दामन फिर से थाम लिया. कुछ गायकों को भी सूची में जगह मिली है.

इनमें भूमि बैंड के सौमित्र राय शामिल हैं. इसके अलावा नाटय़कर्मी अर्पिता घोष को भी बालुरघाट से टिकट दिया गया है. तृणमूल प्रमुख ने कहा कि बंगाल को उपयुक्त प्रतिनिधित्व देने के लिए उन्होंने जीवन के सभी क्षेत्रों से उम्मीदवारों का चयन किया है. सुश्री बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि लोग उनसे अकले चलने की उम्मीद कर रहे हैं. हम इस बात को लेकर खुश हैं कि हम भ्रष्टाचार के राजनीतिक चेहरों को नहीं देखेंगे. उन्होंने कहा कि हम सभी सीटों पर जीत की उम्मीद करते हैं. सिक्किम में नामची के रहनेवाले बाइचुंग भूटिया दार्जीलिंग लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां से भाजपा के जसवंत सिंह गोरखा जनमुक्ति मोरचा के समर्थन से पिछले आम चुनाव में निर्वाचित हुए थे. वहीं, हारवर्ड विश्वविद्यालय में इतिहास की प्राध्यापक डॉ सुगत बोस को बागी सांसद कबीर सुमन की जगह यादवपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है. साथ ही बनगांव और रानाघाट के सांसदों को भी स्वास्थ्य कारणों को लेकर टिकट नहीं दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola