तृणमूल होगी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी : ममता

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में देश में तृणमूल कांग्रेस तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आयेगी. हालांकि केंद्र में किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने की स्थिति में उनका रवैया क्या होगा, इसका स्पष्ट उत्तर उन्होंने नहीं दिया. उनका कहना था […]

विज्ञापन

कोलकाता: तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में देश में तृणमूल कांग्रेस तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आयेगी. हालांकि केंद्र में किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने की स्थिति में उनका रवैया क्या होगा, इसका स्पष्ट उत्तर उन्होंने नहीं दिया. उनका कहना था कि यह वक्त आने पर बताया जायेगा.

प्रधानमंत्री बनने की रेस के संबंध में उनका कहना था कि वह किसी प्रतियोगिता में नहीं हैं. यदि इसका मौका आता है, तो इस बारे में जनता ही तय करेगी. यह जरूर है कि तृणमूल देश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी.

वह मुख्य भूमिका अदा करेगी. उन्हें कुरसी की जरूरत नहीं है. ममता बनर्जी ने एक बार फिर आरोप लगाया कि कांग्रेस, भाजपा व वाम मोरचा एक साथ मिल गये हैं. दिल्ली में वह एक साथ देखे जा सकते हैं. बंगाल में भी यह स्थिति स्पष्ट है. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उनका कहना था कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार का एंटेना सबसे ऊपर चला गया है. अब देश की जनता उनसे जवाब लेगी. देश भर में उसकी झोली खाली रहेगी और बंगाल में भी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola