डेढ़ टन विस्फोटक बरामद

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़: बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के मासरा गांव में पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर कार से डेढ़ टन डिटोनेटर, जिलेटिन छड़ें और अन्य विस्फोटक बरामद किया. कार मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी मात्र में विस्फोटकों की बरामदगी से जिला पुलिस भी सकते में […]

विज्ञापन

पानागढ़: बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के मासरा गांव में पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर कार से डेढ़ टन डिटोनेटर, जिलेटिन छड़ें और अन्य विस्फोटक बरामद किया. कार मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी मात्र में विस्फोटकों की बरामदगी से जिला पुलिस भी सकते में है. पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों से पूछताछ की.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूर्व सूचना मिलने के बाद रामपुरहाट थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह जांच अभियान चलाया . मासरा गांव निवासी बासुदेव घोष के घर के पास खड़ी कार से 40 बैगों में रखा डेढ़ टन डेटोनेटर, जिलेटिन की छड़ें और अन्य विस्फोटक बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने कार जब्त कर बासुदेव घोष, सुजीत दास और सुकदेव घोष को गिरफ्तार कर लिया. सुजीत थाना क्षेत्र के सालभ्रदा इलाके का निवासी है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. बड़ी मात्र में विस्फोटकों की बरामदगी को लेकर पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.

लोकसभा चुनाव से पहले इतनी बड़ी मात्र में विस्फोटकों की बरामदगी ने पुलिस को हिला कर रख दिया है. एसपी श्री राजोरिया ने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस उनकी रिमांड मांगेगी. सूत्रों ने बताया कि दो कार्यो में इन विस्फोटकों का उपयोग किया जाता है. जिले में संचालित होनेवाले सैकड़ों पत्थर खदानों में होनेवाले विस्फोट में इनका उपयोग होता है. इनकी चोरी-छिपे विभिन्न कोयला खदानों के लिए अवैध तरीके से खरीदारी की जाती है. विस्फोटक आतंकियों के हाथ लगने से खतरनाक नतीजे सामने आते हैं. माओवादी भी अपनी गतिविधियां चलाने में विस्फोटकों का इस्तेमाल करते हैं.

सतर्कता के दिये गये हैं निर्देश
गौरतलब है कि 27 फरवरी को बर्दवान सर्किट हाउस में आइजी (पश्चिमांचल) सिद्दीनाथ गुप्ता ने झारखंड के बंगाल से सटे तीन जिलो तथा दक्षिण बंगाल के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक की थी. बैठक में खास तौर पर बंगाल के सीमावर्ती जिलों में विशेष निगरानी और माओवादी गतिविधियों पर ध्यान देने की हिदायत दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola