लोस चुनाव : एसयूसीआइ ने जारी की प्रत्याशियों की सूची
कोलकाता: एसयूसीआइ ने मंगलवार को देश के 16 राज्यों के अंतर्गत 84 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. एसयूसीआइ के महासचिव ने कहा कि बंगाल में कुल 42 सीटों में से 37 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी. शेष पांच सीटों में एसयूसीआइ किसी का समर्थन व विरोध भी नहीं करेगी. […]
कोलकाता: एसयूसीआइ ने मंगलवार को देश के 16 राज्यों के अंतर्गत 84 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. एसयूसीआइ के महासचिव ने कहा कि बंगाल में कुल 42 सीटों में से 37 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी. शेष पांच सीटों में एसयूसीआइ किसी का समर्थन व विरोध भी नहीं करेगी. विगत लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में तृणमूल कांग्रेस के साथ एसयूसीआइ का गंठबंधन था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा.
महासचिव ने कहा कि राज्य में सिंगूर व नंदीग्राम आंदोलन के दौरान एसयूसीआइ ने तृणमूल का समर्थन राज्य में परिवर्तन के इरादे से किया था, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद ही पार्टी की ओर से स्पष्ट कर दिया गया कि एसयूआइ विरोधी दल की भूमिका का निर्वाह करेगी.
प्रभाष घोष ने घोषित उम्मीदवारों की सूची की जानकारी देते हुए कहा कि एसयूसीआइ आंध्र प्रदेश में पार्टी दो सीटों, असम में छह सीटों, बिहार में चार, छत्तीसगढ़ में एक, दिल्ली में एक, गुजरात में एक, हरियाणा में दो, झारखंड में दो, कर्नाटक में छह, केरल में आठ, मध्य प्रदेश में दो, ओड़िशा में पांच, उत्तर प्रदेश में तीन, तमिलनाडु में तीन, त्रिपुरा में एक सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव के मैदान में उतारेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










