कॉलेज के बाहर रिवॉल्वर के साथ छात्र समेत दो गिरफ्तार
कोलकाता: सियालदह के निकट सुरेंद्र नाथ कॉलेज के बाहर रिवाल्वर लेकर अन्य छात्रों को धमकाने व वहां झमेला करने के आरोप में मोचीपाड़ा थाने की पुलिस ने उसी कॉलेज के एक छात्र समेत दो युवक को गिरफ्तार किया है. दोनों गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोनीरुल गाजी व रोहित देवान बताये गये है. पुलिस के मुताबिक […]
कोलकाता: सियालदह के निकट सुरेंद्र नाथ कॉलेज के बाहर रिवाल्वर लेकर अन्य छात्रों को धमकाने व वहां झमेला करने के आरोप में मोचीपाड़ा थाने की पुलिस ने उसी कॉलेज के एक छात्र समेत दो युवक को गिरफ्तार किया है. दोनों गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोनीरुल गाजी व रोहित देवान बताये गये है. पुलिस के मुताबिक रोहित उसी कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है, जबकि मोनीरुल यहां का पूर्व छात्र रह चुका है.
दोनों दक्षिण 24 परगणा के घुटियारी शरीफ के रहने वाले है. दोनों के खिलाफ वहां के प्रिंसिपल चिन्मय शेखर सरकार ने मोचीपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर कॉलेज के बाहर मोनीरूल कुछ साथियों के साथ कॉलेज के कुछ छात्रों को धमका रहा था.
इसकी जानकारी मिलने पर वहां के अन्य छात्रों ने इसका विरोध किया. इसी बात पर दोनों दल आपस में उलझ पड़े. इस बीच पुलिस कियास्क को खबर मिलने पर अन्य बाहरी युवक भाग निकले जबकि छात्रों ने मोनीरुल को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. कॉलेज के बाहर बाहरी युवकों को लाकर झमेला करवाने के आरोप में पुलिस ने मोनीरुल के साथी व कॉलेज के वर्तमान छात्र रोहित देवान को भी गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि इसके पहले भी मोनीरुल इस कॉलेज के बाहर छात्राओं के साथ छेड़खानी कर चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










