दंड समाप्त, मिलेगा इंक्रीमेंट

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल: अब रेलवे में पनिशमेंट खत्म होने की तिथि से ही रेलकर्मी को उसका बकाया इन्क्रीमेंट मिल सकेगा. अब तक रेल कर्मियों को इसके लिए जुलाई महीने तक इंतजार करना पड़ता था. रेलवे बोर्ड ने उस पुरानी व्यवस्था को बंद करने का फैसला किया, जिसमें पनिशमेंट खत्म होने की तिथि से ही रेलकर्मी को उनका […]

विज्ञापन

आसनसोल: अब रेलवे में पनिशमेंट खत्म होने की तिथि से ही रेलकर्मी को उसका बकाया इन्क्रीमेंट मिल सकेगा. अब तक रेल कर्मियों को इसके लिए जुलाई महीने तक इंतजार करना पड़ता था. रेलवे बोर्ड ने उस पुरानी व्यवस्था को बंद करने का फैसला किया, जिसमें पनिशमेंट खत्म होने की तिथि से ही रेलकर्मी को उनका बकाया इन्क्रीमेंट देने के साथ जुलाई माह से अगला इन्क्रीमेंट भी मिल सकेगा. रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर हरीश चंद्रा ने पूर्व रेलवे सहित रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को इस संबंध में सूचित किया है.

इससे पूर्व ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन रेलवे में पनिशमेंट (किसी कारण से इंक्रीमेंट रुकने की सजा) भुगत रहे रेलकर्मियों के अधिकारों को लेकर आंदोलन कर रहा था, जिसमें सजा खत्म हो जाने पर रेलकर्मी के साथ सामान्य रेलकर्मियों की तरह व्यवहार करने और सजा खत्म होते ही बकाया इन्क्रीमेंट देने का अनुरोध कर रहा था.

इसके साथ ही रेलवे में 20 साल की नौकरी होते ही रेल पदाधिकारी व कर्मचारी फूल सेट पास पाने के लिए अधिकृत हो जायेंगे. रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सरकुलर जारी कर दिया है. डिप्टी डायरेक्टर एनसी जैन ने सभी जोन के महाप्रबंधक को इस संबंध में पत्र भेजा है.

इससे पूर्व33 साल नौकरी पूरा करने वाले और निर्धारित समय पूरा कर स्वैच्छिक अवकाश लेने वाले को फूल सेट का कंप्लीमेंटरी पास मिलता था. बोर्ड ने रेल कर्मचारी यूनियन फेडरेशनों को भी सुविधा चालू करने की जानकारी उपलब्ध करा दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola